17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव रेप केस: पीड़ित लड़की ने सीएम योगी से कर दी ऐसी मांग, सुनकर कुलदीप सिंह सेंगर भी रह जाएगा हैरान

Unnao Rape Case : बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी के बाद होटल में बातचीत करते हुए पीड़ित लड़की ने ये मांग की...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 13 Apr 2018, 2:29 PM IST

Unnao rape case victim girl demand case transfer to delhi

उन्नाव रेप केस: पीड़ित लड़की ने सीएम योगी से कर दी ऐसी मांग, सुनकर कुलदीप सिंह सेंगर भी रह जाएगा हैरान

उन्नाव. योगी जी से कहना है, यहां तक तो ठीक है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन यदि उन्हें छोड़ दिया गया या फिर वह निकलकर बाहर आ गए तो उनके ऊपर डर बना रहेगा। उन्हें डर तो लग ही रहा है। प्रशासन के पास सुरक्षित हूं। इसके बाद सुरक्षित रहूंगी कि नहीं या पता नहीं है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी होटल में रह रही दुष्कर्म पीड़िता ने बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

दिल्ली ट्रांसफर किया जाए केस

पीड़ित लड़की ने कहा कि योगी शासन में न्याय मिलता नजर आ रहा है। सरकार न्याय देने का प्रयास भी कर रही है। लेकिन योगी जी से कहना है कि यहां तक तो ठीक है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन वह छूट भी सकते हैं। उनके व परिवार के सदस्यों को पर डर बना रहेगा। इसलिए यह मामला अब दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी के बाद होटल में बातचीत करते हुए पीड़ित लड़की ने कहा कि साजिश करने वाले और बाप को मरवाने वाले को फांसी की सजा मिले। जिससे उन्हें न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अभी मुझसे बात नहीं की है। दुष्कर्म पीड़िता ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा के बीच उन्हें राहत महसूस हो रही है। मैं प्रशासन के पास सुरक्षित हूं। इसके बाद सुरक्षित रहूंगी कि नहीं यह पता नहीं है।

यहां से मामले ने पकड़ा तूल

मीडिया से बात करते हुए पीड़िता ने मांग की कि उपरोक्त मामले को अब दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाए। जिससे उन लोगों की सुरक्षा हो सके। साथ ही निष्पक्ष न्याय मिले। गौरतलब है विगत 4 जून 2017 को अपने साथ हुए दुष्कर्म की घटना के बाद न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अभी वहां तारीख पर मिल रही थी कि बीते 8 अप्रैल को दुष्कर्म पीड़िता ने अपने परिवारीजनों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

पिता की मौत ने आग में डाला घी

वहीं देर शाम जिला अस्पताल में 151 और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किए गए दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 9 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत के बाद मामला गरमाया और मीडिया ने उपरोक्त खबर को प्रमुखता से दिखाया। जिसके बाद शासन ने मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी। एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर शासन ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए। शासन की मंशा के अनुरूप मामला संगत धाराओं में पंजीकृत हुआ। वहीं प्रदेश सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई ने शुक्रवार सुबह भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उनके लखनऊ में बने पुश्तैनी घर से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इसी मामले में बातचीत के दौरान पीड़ित परिवार ने कहा कि अब मुझे लगता है न्याय मिल जाएगा।