
वायरल वीडियो से उठे बवंडर को शांत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक बार फिर बुलाई प्रेस वार्ता
उन्नाव। वायरल वीडियो में शामिल आरोपियों में चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर उठे बवंडर को शांत करने का प्रयास किया। इस सबंध में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि गंगाघाट थाना पुलिस ने वायरल वीडियों में शामिल आरोपियों की पहचान करके उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिस तरह से उन्नाव की पुलिस ने मामले को लिया है उससे उनकी काफी किरकिरी हुई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया काफी प्रयासों के बाद पीड़ित महिला को खोज निकाला गया
गौरतलब है कि चोरी की घटना में शामिल अभियुक्तों के सीसी कैमरे में गिरफ्त होने के बाद गंगाघाट पुलिस ने ज्यादा तव्वजों नहीं दिया। जबकि पीडित परिवार में सीसी फुटेज के साथ पुलिस को प्रमाण दिया। परंतु पुलिस ने पीड़ित परिवार को चलता कर दिया। चोरी की घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब छेड़खानी का वीडियों वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में तीन लड़के विधवा को जबरन यूकोलिप्टस बाग में जबरन ले जाते दिखायी पड़ रहे जबकि एक अन्य वीडियो बना रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई। रात में स्वयं कोतवाली प्रभारी ने वादी के रूप में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसमें विपिन पुत्र अखिलेश पवन पुत्र राम बाबू, रितिक पुत्र जग्गू, आकाश पुत्र अनिल, विमल पुत्र नन्हे, राहुल पुत्र राम चन्द्र निवासी बाबा खेड़ा थाना गंगाघाट के साथ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।
एक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला के विषय में जानकारी प्राप्त की और उसकी पहचान छुपाते हुये मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके साथ जिला जज और जिलाधिकारी के प्रयासों से पीड़ित महिला के 164 में बयान कराया गया। उन्होने बताया कि 164 के बयां के बाद धाराओं में और वृद्धि की जायेगी। पुलिस अधिक्षक हरीश कुमार ने बताया कि गंगाघाट पुलिस ने पवन, रितिक, विमल व राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि विपिन पुत्र अखिलेश निवासी बाबा खेड़ा थाना गंगाघाट फरार है। पकड़ने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र मिश्रा, देवेन्द्र सिंह भदौरिया, विनोद कुमार, राहुल वर्मा, अंशुल यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।
Published on:
07 Jul 2018 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
