ससुराली पक्ष द्वारा महिला को किया जा रहा प्रताड़ित
संतोषी कश्यप अदालत में विगत दो वर्षों से वह अपने पति सुनील कश्यप से दहेज उत्पीड़न व गुजारा भत्ता का मुकदमा लड़ रही है। इस संबंध में संतोषी कश्यप ने बताया कि विगत 24 अप्रैल को उसका पति सुनील कश्यप अपने सहयोगी नीलम पुत्री नरेश, विनोद, दिनेश पुत्रगण छोटा, दीपक पुत्र नरेश, सोनम पुत्री नरेश, पंडित, नशेबाज पुत्रगण मैंकू, प्रशांत पुत्र विनोद, नगमा पुत्री अज्ञात, मुन्नी देवी पत्नी बाबूलाल ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसका रुपया और मोबाइल भी छीन लिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में उन्होंने अजगैन थाना से लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायती पत्र दिए।