30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी : बीजेपी नेता को बदमाशों ने लाठी- डंडे से पीट पीटकर मार डाला, 2 दरोगा और 9 पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

वाराणसी में भाजपा नेता पशुपतिनाथ की कुछ बदमाशों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। उनको बचाने आए बेटे राजन को भी अधमरा कर दिया। यह मामला वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जय प्रकाश नगर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 13 Oct 2022, 11:21 AM IST

forensic team collect evidance

घटना स्थल पर पड़े खून से साक्ष्य जुटाने में जुटा फॉरेंसिक टीम का सदस्य

वाराणसी में भाजपा नेता पशुपतिनाथ की कुछ बदमाशों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी । उनको बचाने आए बेटे राजन को भी अधमरा कर दिया । यह मामला वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जय प्रकाश नगर है। शराब लेने देने के चक्कर में कुछ दबंग गुडों से उनकी हत्या का अंजाम दिया है। गुंडों की संख्या 35 से 40 के बीच थी और उन लोगों ने पथराव भी किया।

सूचना मिलते ही वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और पड़ताल शुरू की । पुलिस कमिश्नर ने सीसीटीवी फोटोज से उन लोगों की पहचान की । इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकादमा सिगरा थाने में दर्ज किया और उन गुंडों को पकड़ने के लिए 5 पुलिस की टीमों को गठित किया ।

पुलिस गुंडों के ठिकानों पर दबिश दे रही है और अभी तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है कि उनके और साथी कहां छुपें हैं ?

यह भी पढ़ें : चंदौली : नर्सरी में कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बीजेपी नेता के घर में है बीयर शॉप
बताया जा रहा है कि 4 गुंडें बीयर की दुकान पर शराब लेने आए थे। बीयर की दुकान और शराब का ठेका उनके घर के बगल ही में है जो मकान उन्हीं का है। गुंडे बीयर लेकर देशी शराब की दुकान के अंदर चले गए। वहां पर लेनदेन को लेकर सेल्समैन से मारपीट हो गई।

इसके बाद सेल्समैन यादवेंद्र यादव ने बीजेपी नेता के पुत्र राजन सिंह को बुलाया और वह वहां पर पहुंचे। इसके बाद मारपीट कर रहे युवकों को वहां से भगाया । उस समय वें गुंडें वहां से चले गए और राजन सिंह को देख लेने की धमकी भी दे गए।

मारपीट की जानकारी मिलने पर थोड़ी देर बाद पशुपतिनाथ भी ठेके पर पहुंचे। इतने में वें गुंडे 35 से 40 लोग लाठी डंडे और पत्थर लेकर बाइक से वापस आयें। बीजेपी नेता और राजन को घेरकर मारपीट करने लगे । गुंडों ने पशुपति नाथ और उनके बेटे को बुरी तरह से पीटा। इसके बाद दोनों को बीचयू ट्रामा सेंटर में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने पशुपति नाथ को मृत घोषित कर दिया और उनके बेटे का इलाज चल रहा है ।

पुलिस कमिश्नर ने 2 दरोगा समेत 9 पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों में पुलिस को लेकर काफी नाराजगी है क्यों कि जब मारपीट हो रहा था तब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी । सूचना मिलने के बाद पुलिस वारदात घटना पर करीब डेढ़ घंटे देर आई । इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस कमिश्नर से की । पुलिस उन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कारवाई करेंगी।

पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने इस मामले में ढ़िलाई देने वाले 2 दरोगा और 9 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। यह सभी पुलिस कर्मी थाना सिगरा क्षेत्र का है ।

यह भी पढ़ें : मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं नहीं होगी, पैसों की तंगी के कारण सैफई वाले करते हैं ऐसा

पार्षदी का चुनाव लड़ चुके हैं पशुपतिनाथ
पशुपति नाथ शुरू से भाजपा से जुड़े थे और आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वह बीजेपी के कार्यक्रमों में जाते रहते थे । वर्ष 2012 में उन्होंने शिवपुरवा वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व विधायक स्व. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव के करीबी और भाजपा महानगर की कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके थे।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज

ट्रेंडिंग