उन्होंने कहा, "यह मामला 100% न्यायिक प्रणाली और पुलिस विभाग के लिए एक आंख खोलने वाला है, जिसमें कहीं न कहीं खामियां हैं, जिससे निर्दोष लोग साजिश में फंसते हैं। किसी भी व्यक्ति या आम नागरिक की ऐसी कठिनाई भरी स्थिति का अकेले सामना करने के बारे में कल्पना भी नहीं कर सकती हूं। मेरे लिए यह इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि इन झूठे आरोपों के खिलाफ यह लड़ाई मैंने अकेले नहीं लड़ी बल्कि मेरे साथ कार्यकर्ताओं का साथ, शीर्ष नेतृत्व का विश्वास और जनता का भरपूर सपोर्ट मिला। बिना इनके सपोर्ट के मेरी ये लड़ाई काफी मुश्किल हो जाती, इस मुश्किल वक्त में सभी का मेरे साथ बने रहने के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं।"
पामेला गोस्वामी ने कहा कि दो साल तक चले इस मामले में पूरे समय मैं काफी तनाव में रही। यह निश्चित रूप से मेरे लिए एक दर्दनाक स्थिति थी क्योंकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी ड्रग्स लेने की साजिश का शिकार हो सकती हूं। अब जब कोर्ट ने मुझे बाइज्जत बरी कर दिया है तो मुझे मानसिक रूप से काफी राहत मिली हैं और न्याय प्रणाली पर विश्वास और बढ़ गया है।