खुद सिर पटक कर हुआ घायल: पुलिस
जिला कारागार से मंगलवार को दीवानी न्यायालय पेशी पर लाया गया बंदी लॉकअप में संदिग्ध हालत में घायल हो गया । बंदी को पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है । बंदी पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है और पुलिस ने बंदी के खुद ही लॉकअप में सिर टकरा कर चोटिल होने की बात कही है ।