घोसी सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो सबसे ज्यादा दलित मतदाता है। एक अनुमान के अनुसार यहां अनुसूचित जाति के करीब 5 लाख मतदाता हैं। इसके बाद मुस्लिम 3 लाख 50000 है। यादव ढाई लाख, चौहान 2 लाख 30000 राजभर करीब दो लाख हैं। इसके अलावा वैश्य, मौर्य और राजपूत एक-एक लाख हैं। ब्राह्मण, निषाद और भूमिहार मतदाताओं की संख्या एक-एक लाख बताई जाती है