उन्होंने कहा, "हम अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। आगरा से हमने जाटव समाज की महिला को उतारा है। हाथरस से अनुसूचित समाज के साथी को मैदान में उतारा है। फतेहपुर सीकरी से ब्राह्मण समाज को टिकट दिया है। हमने टिकट बंटवारे में सब समाज का ध्यान रखा है। दलित, मजदूर, किसान, मुस्लिम और आदिवासी भाइयों के बलबूते पर हम इस चुनाव को जीतना चाहते हैं। इस भीड़ को देखकर मुझे भरोसा हो गया है कि आप इस बार भी पहले की तरह बसपा के पक्ष में रिजल्ट होंगे।"