22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / UP News / PM मोदी के 25 साल पूरे: काशी में नितिन नवीन की पहली जनसभा, PM मोदी बोले- काम खुद बोलना चाहिए

PM मोदी के 25 साल पूरे: काशी में नितिन नवीन की पहली जनसभा, PM मोदी बोले- काम खुद बोलना चाहिए

Nitin Nabin: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम वडनगर से वाराणसी तक निकली बाइक ‘सेवा यात्रा’ के समापन पर होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 7 Oct 2026, 11:40 AM IST

Nitin Navin

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन (फोटो सोर्स: Nitin Navin Facebook)

Nitin Nabin Varanasi:वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान का समापन होगा। गुजरात के वडनगर से निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा मंगलवार शाम काशी पहुंच गई। संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में LED स्क्रीन के जरिए बाइक यात्रियों और अन्य लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से पीएम मोदी ने युवाओं और बाइक यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने सेवा को लेकर कहा कि काम ऐसा होना चाहिए, जो खुद अपनी बात कहे और लोगों को उपदेश देने के बजाय अपने आचरण से सेवा का संदेश दिया जाए।

वडनगर के संस्कारों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में वडनगर को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी जन्मस्थली ने उन्हें ऐसे संस्कार और मूल्य दिए, जिन्होंने उनके पूरे जीवन को आकार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि काशी ने उन्हीं संस्कारों में जनसेवा के अनगिनत और अद्भुत रंग भर दिए।

500 बाइक यात्री करेंगे जलाभिषेक

प्रधानमंत्री से संवाद के बाद करीब 500 बाइक यात्री बस से मैदागिन पहुंचेंगे। यहां से सभी पैदल काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे और बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। सेवा संकल्प बाइक यात्रा गुजरात के वडनगर से शुरू होकर मंगलवार शाम वाराणसी पहुंची थी।

रोहनिया में होगी जनसभा

इसके बाद वाराणसी शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर रोहनिया इलाके में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जनसभा होगी। कार्यक्रम में 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल होंगे।

नितिन नवीन की पहली जनसभा

वाराणसी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की यह पहली जनसभा होगी। कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां की गई हैं। इस दौरान नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को संबोधित करेंगे।

युवाओं से सेवा की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से अपने व्यवहार और काम के जरिए समाज में सेवा की भावना बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा का संदेश किसी को सिर्फ समझाने से नहीं, बल्कि खुद सेवा करके दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने बाइक यात्रियों से संवाद के दौरान भी इसी भावना पर जोर दिया।