उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनता से पूरी तरह कट गए हैं। हर गांव, कस्बे, शहर में जनता सिर्फ एक ही बात कह रही है कि महंगाई बढ़ाने वाली भाजपा सरकार को हराना है। न्याय की गारंटी देने वाली कांग्रेस को जिताना है। मोदी सरकार 5 साल के लिए फिर से आ गई तो आपके अधिकार कमजोर कर दिए जाएंगे। महिला शिक्षा मित्रों ने लखनऊ में अपने हक के लिए आंदोलन किया तो, उन्हें मारा-पीटा गया। उन पर रासुका लगा दिया गया। लेकिन, विश्व के इतिहास में कितना बड़ा भी तानाशाह रहा हो, जनता ने उसे उसकी जगह दिखाई है।