यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्वास्थ्य लगातार बिगड़ती जा रही है। उनके स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूरे देश में दुआओं का दौर जारी है । कहीं दरगाह पर चादर चढ़ाया जा रहा है तो कहीं मंदिरों में हवन पूजन किया जा रहा है । सपा के कार्यकर्ता और नेता लगातार मुलायम सिंह के स्वस्थ होने के लिए कामना कर रहे हैं।