28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

  यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: दूसरे दिन भी सफलतापूर्वक संपन्न, 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

UP Police Exam 2024: उत्तर प्रदेश में शनिवार को भी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। योगी सरकार की कड़ी निगरानी और फूलप्रूफ व्यवस्था के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रदेशभर में 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि 72 संदिग्ध परीक्षार्थियों पर बोर्ड की पैनी नजर बनी रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 25 Aug 2024, 8:15 AM IST

UP Police Exam 2024

UP Police Exam 2024

UP Police Exam 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को भी परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई। यह योगी सरकार के प्रभावी प्रबंधन और फूलप्रूफ प्लान का परिणाम है। परीक्षा में 6,57,443 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए 25,000 पुलिसकर्मी और 2,300 मजिस्ट्रेट तैनात रहे। इस सख्ती का नतीजा यह रहा कि सॉल्वर गैंग और परीक्षा माफियाओं ने परीक्षा से दूरी बना ली।

यह भी पढ़ें: UP में रेप की घटनाओं पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन: DM और SP को खुली छूट, कंपनियों को भी कड़े निर्देश

परीक्षा के दौरान 72 संदिग्ध अभ्यर्थियों को चिन्हित किया गया, जिन पर बोर्ड की नजर बनी हुई है। इसके बावजूद, योगी सरकार की कड़ी निगरानी और पारदर्शिता ने अभ्यर्थियों का विश्वास जीता है। कई परीक्षार्थियों ने योगी सरकार के इंतजामों की सराहना करते हुए 10 में से 10 नंबर दिए।

यह भी पढ़ें: UP T20 से पहले लखनऊ फाल्कन टीम ने किए हनुमंत धाम के दर्शन, भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में तैयारी तेज

दूसरी ओर, पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और 17 को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसमें एसटीएफ द्वारा लखनऊ से पेपर लीक के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश और बाढ़ में CM Yogi बने संकटमोचक: राहत से पीड़ितों को मिली नई जिंदगी की राह

खास बातें 

सख्त निगरानी: परीक्षा के दौरान 72 संदिग्ध अभ्यर्थियों पर बोर्ड की नजर।
प्रशासन का एक्शन: 15 एफआईआर दर्ज, 17 आरोपी गिरफ्तार।
सरकार की तैयारी: परीक्षार्थियों ने दी योगी सरकार को 10 में से 10 नंबर।
परिवहन सुविधा: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस और ट्रेन यात्रा की व्यवस्था।