वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ युवक बारिश के बीच सड़क पर हुड़दंग मचा रहे हैं। इसी दौरान एक महिला, जो बाइक से वहां से गुजर रही थी, को गिरा दिया गया और उसके साथ बदसलूकी की गई। इस शर्मनाक घटना ने लखनऊ वासियों को झकझोर कर रख दिया है।