20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फुटबॉल प्रेमी हैं CM Akhilesh, तुड़वा बैठे थे नाक

गणतंत्र दिवस के अवसर सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच का जमकर लुत्फ उठाया
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Hariom Dwivedi

•

Jan 26, 2016


लखनऊ.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फुटबॉल प्रेम तो जगजाहिर है। वह इस खेल के इतने दिवाने हैं कि फुटबॉल खेलते वक्त नाक की हड्डी भी तुड़वा बैठे थे, लेकिन अभी भी उन्हें फुटबॉल खेलना पसंद है। गणतंत्र दिवस के अवसर सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच का जमकर लुत्फ उठाया।

इस मैच के दौरान अखिलेश यादव का फुटबॉल प्रेम एक बार फिर सामने आया। उन्होंने कहा कि समय न होने के बावजूद उन्हें फुटबॉल खेलने की इच्छा होती है, पर खेल नहीं पाते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फुटबॉल दूसरे खेलों से अलग है। ज्यादातर गरीबों के बच्चे ही इसे खेलते हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेल को प्रोत्साहित करने के लिए कई सुविधाएं बढ़ाई हैं।

ये भी पढ़िए- अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल स्टेडियम के लिए मिली शासन की मंजूरी

कॉलेज के दिनों में एसजेसीई (Sri Jayachamarajendra College, Mysore) के फुटबॉल ग्राउंड पर मैच खेलते वक्त अखिलेश के नाक की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था, जो निशान उनकी नाक पर आज भी मौजूद है। जिसे देखकर लोगों के मन में सवाल उठता है कि ऐसा क्या हुआ था कि आज भी उनकी नाक पर चोट का निशान है। मैच के दौरान वह राइट-आउट पोजीशन पर खड़े कि विपक्षी दल की किक के बाद बॉल सीधे उनके चेहरे पर, जिसके बाद उनकी नाक में फ्रैक्चर हो गया और तत्काल उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था।

तस्वीर- फाइल फोटो