24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 कंट्रोवर्शियल विधानसभा सीटें जहां से दिग्गज ठोकेंगे चुनावी ताल, समझें राजनीतिक समीकरण

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कम से कम 10 ऐसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र हैं जहां लड़ाई कांटे की होगी। ये हॉटसीट हैं विधानसभा सीटों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। इन कंट्रोवर्सियल सीटों में से कुछ पर जहां यूपी के भावी मुख्यमंत्री अपना भाग्य आजमाने जा रहे हैं, वहीं कुछ सीटें ऐसी हैं जहां से यूपी की आगे की सियासत तय होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 19 Jan 2022, 4:19 PM IST

UP Assembly Election 2022 top 10 Controversial and VIP Vidhan Sabha Se

UP Assembly Election 2022 top 10 Controversial and VIP Vidhan Sabha Se

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में कम से कम 10 ऐसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र हैं जहां लड़ाई कांटे की होगी। ये हॉटसीट हैं विधानसभा सीटों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। इन कंट्रोवर्सियल सीटों में से कुछ पर जहां यूपी के भावी मुख्यमंत्री अपना भाग्य आजमाने जा रहे हैं, वहीं कुछ सीटें ऐसी हैं जहां से यूपी की आगे की सियासत तय होगी। यूं तो यूपी में 403 विधानसभा सीटें हैं। लेकिन पहले उन दस सीटों की चर्चा जहां से दिग्गज दंगल में उतरेंगे। इन सीटों से जो प्रमुख नेता चुनाव लड़ने जा रहे हैं उनमें योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, केशव प्रसाद मौर्य, आजम खान और अब्दुल्लाह आजम प्रमुख हैं।

इन सीटों पर देश की नजर

गारेखपुर सद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। दूसरी महत्वपूर्ण सीट आजमगढ़ की गोपालपुर हो सकती है। माना जा रहा है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां से चुनावी दंगल में उतर सकते हैं। इसी तरह से प्रयागराज की सिराथू सीट से योगी मंत्रिमंडल के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेगे। हालांकि अखिलेश यादव ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यदि यूपी में सपा की सरकार बनती है तो कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा। लेकिन फिर भी उनकी सरकार में डिप्टी सीएम और नंबर दो की हैसियत सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की होगी। राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से ताल ठोंकते नजर आएंगे।

आजम और उनके बेटे की सीट चर्चा में

सपा के चर्चित नेता आजम खान अभी सीतापुर जेल में बंद हैं। वे रामपुर से सांसद हैं। लेकिन सपा उन्हें विधानसभा का उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वे रामपुर से चुनाव लड़ेगे। इसी तरह उनके पुत्र अब्दुल्ला खां रामपुर की स्वार टांडा विधानसभा से उतरेंगे। अब्दुल्ला 2017 में भी यहां से जीते थे। लेकिन कम उम्र होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने उनकी उम्मीदवारी रद कर दी थी। वे एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं।

कुंडा और जसवंत नगर हमेशा की तरह हर जुबान पर

प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट और इटावा की जसवंतनगर सीट हमेशा से चर्चा में रही है। हर चुनाव में इन पर जनता की नजर रहती है। कुंडा से अब तक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया निर्दलीय जीतते रहे हैं। इस बार उन्होंने जनसत्ता दल लोकतात्रिक बना ली है। उधर जसवंत नगर सीट अब सपा में शामिल शिवपाल सिंह यादव की परंपरागत सीट रही है। इस बार भी वे इस सीट से सपा के सिंबल पर चुनाव मैदान में होंगे।

उन्नाव सदर और साहिबाबाद इस वजह से सुर्खियों में

इस बार यूपी की हॉट सीटों में दो नए नाम अलग कारणों से सुर्खियों में हैं। इनमें एक सीट है उन्नाव सदर यहां से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के टिकट पर आशा सिंह को उतारा है। यह उन्नाव रेपकांड पीडि़ता की मां हैं। इसी तरह साहिबाबाद से असद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी एआइएमआइएम से मनमोहन झा को उतारा है। यह ब्राह्मण उम्मीदवार हैं। इसलिए यह सीट चर्चा में बनी हुई है।

ये हैं हॉट शीट

1.गोरखपुर सदर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-भाजपा
2.गोपालपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (अभी घोषित उम्मीदवार नहीं)-सपा
3.रामपुर-आजम खान-सपा
4.स्वारटांडा-अब्दुल्ला खान-सपा
5.सिराथू-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य-भाजपा
6.कुंडा-रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया-जनसत्ता लोकतांत्रिक
7.जसवंतनगर- शिवपाल सिंह यादव (अभी घोषित उम्मीदवार नहीं)-सपा
8.जहूराबाद- ओमप्रकाश राजभर (अभी घोषित उम्मीदवार नहीं)-सुभासपा
9.साहिबाबाद-मनमोहन झा-एआइएमआइएम
10.उन्नाव सदर-आशा सिंह-कांग्रेस