
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में पेट्रो पदार्थ की मूल्य वृद्धि को लेकर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया गया है। सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले लोगों ने हाथी से बांध कर कार खींची है। लोगों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक बढ़ गये हैं कि अब लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। केन्द्र सरकार को पेट्रो पदार्थ को जीएसटी में दायरे में लाना चाहिए।
यह भी पढ़े:-पंकज सिंह का बयान, सपा में नहीं था समाजवाद, पिछली बार से अधिक सीट जीतेगी बीजेपी
संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में विश्वेश्वरगंज चौराहे पर यह अनोखा प्रदर्शन किया गया है। हाथी के खीचने पर जब कार चलने लगी तो लोगों ने जमकर नारेबाजी की। मुकेश जायसवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार कच्चा तेल के दाम में बढ़ोतरी का रोना रो रही है और निजी कंपनियों को दाम बढ़ाने का अधिकार दे दिया गया है। इसके बाद निजी कंपनी अपनी मनमानी पर उतार आयी है। पेट्राल व डीजल की कीमत अब तक सबसे अधिक हो चुकी है इसके बाद भी केन्द्र सरकार कुछ नहीं कर रही है। मुकेश जायसवाल ने कहा कि पेट्रो पदाथों की कीमत के चलते लोगों का बजट बिगड़ गया है जिसके चलते वह आक्रोशित हो रहे हैं फिर भी केन्द्र सरकार कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से पेटा्र पदार्थ के दाम में बढ़ोतरी हो रही है उससे जल्द ही कीमत शतक लगा लेगी। पीएम मोदी सरकार एक तरफ वन नेशन वन टैक्स की बात कहते हुए जीएसटी लागू किया है लेकिन पेट्रो पदार्थ में इतने तरह कर लगा दिया गया है उसकी कीमत आसमान पर पहुंच गयी है। वन नेशन वन टैक्स के तहत पेट्रो पदार्थ को भी जीएसटी के दायरे में लाने से सभी को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दाम को नियंत्रित नहीं किया तो चुनाव में इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। विरोध प्रदर्शन में संस्था के कोषाध्यक्ष नंद कुमार, चन्दशेखर चौधरी, अनिल केशरी, प्रदीप गुप्ता, विष्णु शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-राहुल गांधी के देश का चौकीदार चोर बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी का पलटवार , कही यह बात