
IMA
वाराणसी. गहमागहमी के बीच आईएमए चुनाव में डा.आलोक भारद्वाज निर्वाचित अध्यक्ष व डा.मनीषा सिंह लगातार दूसरी बार सचिव चुनी गयी है। बीती देर रात जब चुनाव अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की तो चिकित्सकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल माला से लाद दिया। चुनाव में इस बार भी दोनों गुटों के प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी राज में भी पुलिस करा रही पशु तस्करी, ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(वर्ष 2019-20) के लिए सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक मतदान का समय निर्धारित था। आईएमए के 1664 चिकित्सकों में से 1020 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी डा.अजीत सैगल ने सात बजे से मतगणना आरंभ करायी। मतगणना में सभी की निगाहे अध्यक्ष व सचिव पद के प्रत्याशी पर लगी हुई थी। कभी कोई प्रत्याशी आगे निकल जाता था तो कभी दूसरे प्रत्याशी को बढ़त मिल जाती थी। मुकाबला इतना दिलचस्प था कि हार-जीत की भविष्यवाणी करने वाले चिकित्सक भी कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। देर रात परिणाम की घोषणा होने के बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो गयी।
यह भी पढ़े:-तानाशाही से त्रस्त होकर बेटे ने की थी मां की निर्मम हत्या, कैंट पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
जानिए किसे मिला कितना वोट
अध्यक्ष पद पर डा.आलोक भारद्वाज व डा.कार्तिकेय सिंह के बीच सीधा मुकाबला था। डा.आलोक भारद्वाज को 519 वोट मिले थी इस तरह उन्होंने 22 वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया। डा.कार्तिकेय सिंह को 497 ही वोट मिले। सचिव पद पर डा.मनीषा सिंह व डा.एसपी सिंह के बीच सीधा मुकाबला था। डा.मनीषा सिंह को 524 मत मिले और उन्होंने 37 मतो से जीत हासिल की। डा.एसपी सिंह को 487 वोट मिले। बताते चले कि अभी तक डा.मनीषा सिंह ही सचिव थी इस तरह उन्हें लगातार दूसरी बार सचिव चुना गया है। संयुक्त सचिव के दो पर त्रिकोणीय मुकाबला था। इस पर पद पर डा.अमित सिंह को 628, डा.अतुल सिंह को 517 व डा.सीपी सिंह को 441 वोट मिले। इस तरह डा.अमित सिंह व डा.अतुल सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। वित्त सचिव पद पर दो ही प्रत्याशी मैदान में थे। डा. एके त्रिपाठी को 524 मत मिले जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंदी डा.राजीव नारायण सिंह को 485 मत मिले। डा.एके त्रिपाठी 39 मत से विजयी हुए। वैज्ञानिक सचिव पद पर भी दो प्रत्याशी मैदान में थे। डा. मधु अग्रवाल ने 561 मत पाकर डा.डीएम गुप्ता को पराजित किया। डा.डीएम गुप्ता को 443 वोट मिले। जनसम्पर्क सचिव के एक पद पर डा. अभिषेक सिंह 521 वोट पाकर विजयी हुए। उनके निकटम प्रतिद्वंदी डा.सुनीत कुमार सिंह को 471 वोट मिले। सामाजिक सचिव पद पर डा.शैलेन्द्र सिंह को 560 व डा.राकेश कुमार पटेल को 438 वोट मिले। डा.शैलेन्द्र सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। पुस्कालय सचिव पद पर डा.अजय कुमार सिंह को 613 वोट मिले। जबकि डा.सचिव लाल को 361 वोट ही मिले। इसके चलते डा.अजय कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त संपत्ति सचिव पद पर डा.अरविंद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के तीन पद पर डा.अशोक सोनकर, डा.वीएम सिंह व डा.महेन्द्र कुमार जायसवाल व आंतरिक लेखा परीक्षक पद पर डा.पीके तिवारी निर्वाचित घोषित हुए।
यह भी पढ़े:-तानाशाही से त्रस्त होकर बेटे ने की थी मां की निर्मम हत्या, कैंट पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Published on:
24 Sep 2018, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.