29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी क्राइम ब्रांच और पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सर्राफा के घर असलहा लेकर पहुंचे चार लुटेरों सहित 8 गिरफ्तार

वाराणसी के कोतवाली थानाक्षेत्र में मंगलवार की सुबह सर्राफा कारोबारी के घर डकैती के नियत से पहुंचे लुटेरों को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर चार अन्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अंतरराज्यीय लुटेरों के नेक्सस को तोड़ा है। पुलिस की माने तो यहां अपराधी पिस्टल नहीं बल्कि लाइटरनुमा पिस्टल लेकर पहुंचे थे जिसे बरामद कर लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

SAIYED FAIZ

•

Updated: 23 Nov 2023, 4:32 PM IST

Robbers had reached bullion house with lighter pistol

लाइटर वाली पिस्टल के साथ सर्राफा के घर पहुंचे थे लुटेरे, खुलासा

वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस और क्राइम ब्रांच को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर 8 इंटरस्टेट लुटेरे गिरफ्तार किये गए। इनमे से चार मंगलवार को कोतवाली थानाक्षेत्र के बुलानाला स्थित सर्राफा के घर डकैती करने पहुंचे थे। सभी को राजातालाब स्थित मारूति एजेंसी के पास से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने कोतवाली थाने में पत्रकारों को बताया कि इन सभी को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पकड़ा गया और इनके पास पिस्टल नुमा लाइटर भी बरामद हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि सभी पर गैंगेस्टर की धारा में भी कार्रवाई की जाएगी।

सर्राफा की पत्नी ने दिखाई थी सूझबूझ

मंगलवार को कोतवाली थानाक्षेत्र के बुलानाला स्थित बल्लभ दास अग्रवाल के घर चार लुटेरे पिस्टल के साथ पहुंचे थे। पिस्टल के सीसीटीवी कैरम में दिखने के बाद उनकी पत्नी ने सूझबूझ दिखाते हुए दरवाजा नहीं खोला था जिसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए थे। इस सम्बन्ध में सर्राफा व्यवसायी ने कोतवाली थाने में तहरीर दी थी जिसपर एक्टिव हुई वाराणसी पुलिस ने 48 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए 8 इंटरस्टेट लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।


डिजिटल मुखबिर सीसीटीवी ने की मदद

डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सर्राफा व्यवसायी के यहां से मिली सीसीटीवी फुटेज के बाद वाराणसी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की सहायता ली तो अपराधी चिह्नित हो गए और उन्हें राजातालाब स्थित मारूति सुजुकी के शोरूम के पास से कुल 8 लुटेरों चन्द्रशेखर निवासी ग्राम कुरुसातो थाना जंसा वाराणसी, हर्ष वर्मा निवासी बरनी पौना मनियारपुर थाना जंसा वाराणसी, मुजफ्फर अली निवासी शादी की मढैया थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर, नाजिम अली निवासी ज्वाला नगर सीआरपीएफ गेट नम्बर 3, अजीतपुर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर, इमरान खान निवासी पक्कापुल घेर हसन खान थाना कोतवाली रामपुर, शनब्बर खां उर्फ डब्बू निवासी भगोरी थाना सितारगंज जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड, सलमान खान अहमद निवासी गोडी खेरा थाना सितारगंज जिला उदमसिंह नगर उत्तराखण्ड और शोराब खां निवासी वार्ड 11 बाईपास कालोनी थाना सितारगंज जिला उधमसिंह नगर गिरफ्तार कर लिया।

तो क्या पिस्टल की जगह लाइटर लेकर आए थे लुटेरे ?

वाराणसी पुलिस ने इस वर्कआउट में इंटरस्टेट लुटेरा जिन अपराधियों को बताया है उनके पास से पिस्टल वाला लाइटर मिला है नाकि असली पिस्टल। इस लाइटर के मिलने के बाद अब बड़ा प्रश्न ये है कि इंटरस्टेट लुटेरे लाइटर लेकर डैकती कैसे करते हैं। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग