छावनी परिषद में मनी एक्सचेंज और ट्रेवल एजेंसी कंपनी आरजे ट्रेड विंग्स का ऑफिस है। कंपनी के ब्रांच मैनेजर शैलेन्द्र अपने साथी विनोद के साथ ने सिगरा स्थित आईसीआईसीआई बैंक से आठ लाख रुपये निकाले थे और उसे कैरी बैग में रख कर ऑफिस के बाहर ही पहुंचे थे कि बाइक सवार दो लोग वहां पर तेजी से आये। बाइक सवार बदमाशों ने विनोद को धक्का देकर हाथ से कैरी बैग छीन कर फरार हो गये। भुक्तभोगियों ने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कैंट थाना प्रभारी के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ब्रांच मैनेजर व उनके सहयोगी से पूछताछ कर बदमाशों की जानकारी ली है। पर्यटन की दृष्टि से यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील है, ऐसे मेें यहां पर कई जगहों पर सीसीटीवी लगे हैं जहां से पुलिस ने फुटेज लेकर संदिग्धों की पहचान कर ली है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है। एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र प्रसाद ने बताया कि लूट की घटना हुई है मामले की जांच शुरू हो गयी है और हम लोगों को विश्वास है कि बहुत जल्द ही इसम मामले का खुलासा हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी राज में जेल से हो रहा है अपराध का संचालन, छापे में मिले आठ मोबाइल