
राशिफल
वाराणसी. हर दिन राशि परिवर्तन होता है। आज गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने से मिथुन राशि के लोग थोड़े परेशान हो सकते हैं। सेहत के मामले में संभलकर रहें। शारीरिक मामलों में रिस्क लेने से बचें। आज के दिन वृष राशि वालों ने जिम्मेदारी का कोई काम टाल दिया तो नुकसान होने की संभावना बढ़ सकती है।
मेष राशि-
मेष राशि के नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का कोई मौका न जाने दें। रिश्तों के कुछ मामले उलझ सकते हैं। जो भी गलतफहमी हो, उसे सावधानी से सुलझाने की कोशिश करें। अपने कामकाज में कोई अच्छा मौका आप चूक सकते हैं। उसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दुश्मनों से संभलकर रहें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। नई बिजनेस डील हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा कहा जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कुछ मामलों में अधिकारियों से मदद नहीं मिल पाएगी। लव के पुराने मामले फिर से सामने आ सकते हैं। पार्टनर से बहस होने की संभावना बन रही है। परिवार वालों के मन की बातें समझने में आपको परेशानी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें। घबराहट और किसी तरह की एलर्जी भी हो सकती है।
वृष राशि-
जिम्मेदारी का कोई काम टाल दिया तो नुकसान होने की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा हाथ आया फायदा या कोई बड़ा मौका भी आज आप गंवा सकते हैं। बिना सोचे-समझे बोलने से बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। लव को लेकर गलतफहमियां हो सकती है। किसी मामले में लापरवाही न करें। लवर से दो तरफा बातें करने से बचें। करियर को लेकर ज्यादातर मामलों में किस्मत का साथ मिलने के योग हैं। बिजनेस अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स कम मेहनत में सफल हो सकते हैं। परिवार जिम्मेदारियों वाले काम आप अच्छे से निपटा लेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा हो सकता है। ताजगी और स्फूर्ति रहेगी।
मिथुन राशि-
गोचर कुंडली के चौथे भाव में चंद्रमा होने से मिथुन राशि के लोग थोड़े परेशान हो सकते हैं। भावुकता में आप कोई ऐसा फैसला कर सकते हैं, जिसके कारण आने वाले दिनों में आप दुखी हो सकते हैं। पैसे संभाल कर रखें। आज आप झूठ बोलकर परेशानी में उलझ सकते हैं। जिससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। कड़वी बातें बोलने से बचें। कोई प्लान न बनाएं। फायदा तो दूर नुकसान होने की संभावनाएं ज्यादा हैं। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता। जो जैसा चल रहा है वैसा चलने दें। कुछ भी नया करने की कोशिश न करें। करियर को लेकर अधिकारियों की मदद मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय नकारात्मक हो सकता है। परिवार के साथ अच्छे माहौल में समय बीत सकता है। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि-
किसी मामले को लेकर कोई कन्फ्यूजन हो तो उसके चक्कर में न पड़े। कुछ बातें बिगड़ सकती हैं या आपकी किसी बात का गलत मतलब भी निकाला जा सकता है। किसी गलत फैसले के कारण धन हानि के योग बन रहे हैं, सावधान रहें। कामकाज को लेकर आपके मन में तनाव और अशांति हो सकती है। हल्दी दान करने से लाभ होगा। लव लाइफ अच्छी हो सकती है। पार्टनर से सहयोग और सुख मिल सकता है। गलतफहमियां भी खत्म हो सकती हैं। करियर को लेकर बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों को तनाव हो सकता है। परिवार में किसी तरह की अनबन या गलतफहमी हो सकती है। हल्का तनाव भी बढ़ सकता है। आपकी सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। आप खुश भी रहेंगे।
सिंह राशि-
आज आप झूठ बोलने से बचें वरना बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। दूसरों के बारे में अपनी सोच बदलें। फालतू खर्चे पर कंट्रोल करें। भाइयों और दोस्तों से अनबन हो सकती है। हर काम आपके सोचे ढंग से नहीं हो तो आप परेशान हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातें दिल से न लगाएं। किसी मंदिर में गुड़ का दान दें। दिन अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। दिल की बातें शेयर करेंगे। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम लेंगे तो ही स्थिति संभल पाएगी। स्टूडेंट्स खुश रहेंगे। सफलता मिलने के योग हैं। कुछ स्टूडेंट्स को ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी और परिवार के लोगों की उम्मीदें आपसे बढ़ सकती है। शारीरिक परेशानियां तो नहीं होगी, लेकिन मानसिक अशांति हो सकती है।
कन्या राशि-
जो काम आपको परेशान कर रहे हैं उन्हें कल पर टाल दें। आपकी किसी बात से आसपास के लोगों का दिल दुख सकता है। सावधान रहें। झूठ न बोलें। खाने-पीने के मामले में सावधान रहें तो अच्छा है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा, प्यार मिलेगा। किसी को प्रपोज करने का भी मन बना सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में अचानक कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सहयोग मिलेगा और आज आप आगे बढ़ सकते हैं। परिवार के माहौल में बदलाव हो सकता है। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पेट के रोग भी आपको परेशान कर सकते हैं।
तुला राशि-
बोलचाल, स्वभाव, चिड़चिड़ाहट के कारण कुछ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। नौकरी और धंधे में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। रुकावटें भी बनी रहेंगी। गोचर कुंडली के बारहवें भाव में चंद्रमा होने से आप थोड़े परेशान रहेंगे। जोश में आकर किसी काम में अति करने से नुकसान होने की संभावना बन रही है। आज हर काम आपके सोचे ढंग से नहीं हो सकेगा। किसी खास काम में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है। प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं तो कर दें। बिजनेस में जोखिम न लें। वर्क प्लेस पर विवाद की स्थिति बन सकती है। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार में विवाद और अनबन वाली स्थिति बन सकती है। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वाले लोग अपने व्यवहार पर ध्यान दें। आपकी बात किसी को उलझा सकती है। आज आप लोगों की बुराई करने से बचें। लोग आपकी बातें भी सार्वजनिक कर सकते हैं। लव लाइफ में आज आप किसी को प्रपोज कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। आपको नजदीकी संबंधों में भावनात्मक गहराई महसूस हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन ठीक-ठीक है। नए एग्रीमेंट न करें। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है या ऐसे ही किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है। मौसम में बदलाव के कारण सेहत खराब परेशानी हो सकती है।
धनुराशि-
आज आप व्यस्त रह सकते हैं। कुछ लोगों के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं। आपका मूड भी आज बदल सकता है। कुछ भी बोलने से पहले एक बार सोच लें। आप कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं, जिसके कारण आने वाले 2-3 दिनों तक परेशानी हो सकती है। लव लाइफ के लिए आप पॉजिटिव रहेंगे, लेकिन लव लाइफ में परेशानियां भी आ सकती है। ऑफिस में खुद पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। विवाद भी हो सकता है। पद लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को भी मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों से बड़े कामों में मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में थोड़ा सावधान रहना होगा। कमजोरी बढ़ सकती है। पेट भी खराब हो सकता है।
मकर राशि
कुछ लोगों को गलतफहमी के कारण परेशानी हो सकती है। किसी के साथ विवाद आगे न बढ़ने दें। इस बारे में सावधान रहें। झूठ बोलकर काम निकलवाने से बचें। संयम नहीं रखने से परेशान हो सकते हैं। फालतू बातों के कारण भी आप टेंशन में ले सकते हैं। लव लाइफ में कुछ लोग रुकावटें पैदा कर सकते हैं। पार्टनर पर भरोसा करें। बिजनेस में कुछ नया करने के चक्कर में परेशान भी हो सकते हैं। जो जैसा चल रहा है, चलने दें। कुछ स्टूडेंट्स को कम मेहनत में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जो काम जितनी शांति और ध्यान से निपटाएंगे, उतने ही सफल हो सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी। समय पर भोजन करें। खान-पान में सावधानी रखें।
कुंभ राशि-
आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। परिवार, निजी जीवन और पैसों के मामले में आपको नया फैसला भी लेने से बचना चाहिए। पैसों को लेकर जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। आपकी गुप्त बातें भी उजागर हो सकती हैं। आज हनुमान जी को सिंदूर लगाएं। पार्टनर के लिए समय निकालें, लगातार बढ़ती दूरियों संबंध बिगाड़ने की संभावना बन रही है। बिजनेस में उधार लेन-देन के कुछ फैसलों के कारण आपको नुकसान हो सकता है। कुछ स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा हो सकता है। भाइयों की मदद से बड़े काम पूरे हो सकते हैं। उलझे हुए मामले भी सुलझ जाएंगे। सेहत संबंधित सावधानी रखें। चोट या दुर्घटना की संभावना बन रही है। संभलकर रहें। कोई पुरानी चोट है तो वह भी बढ़ सकती है।
मीन राशि-
आज आप विवाद में उलझने से बचें। मौज-मस्ती के कार्यक्रम में खर्चा हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई मामला उलझ सकता है। आप विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। लोगों के विवाद और उलझे हुए मामलों में दखल देने से बचें। पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपोजिट जेंडर वाले किसी खास दोस्त से रिलेशन मजबूत हो सकते हैं। प्रोफेशन और बिजनेस में कोई विरोधी आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। स्टूडेंट्स को खास सफलता नहीं मिल पाएगी। करियर के लिए दिन सामान्य हो सकता हे। पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभा लेंगे। खुद के लिए समय भी निकाल लेंगे। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन थकान और बदन दर्द रहेगा।
Published on:
20 Jun 2018 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
