17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चियों के साथ रेप के मामलों का फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो निबटारा, 6 माह मिले आरोपी को फांसी

यौन हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के समर्थन में आम आदमी पार्टी का राष्ट्रव्यापी अनशन।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 20 Apr 2018, 7:03 PM IST

आम आदमी पार्टी का अनशन

आम आदमी पार्टी का अनशन

वाराणसी. बच्चियों के साथ दिन ब दिन बढ़ते जा रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपवास रखा। इस मौके पर उन्होंने बच्चियों से बलात्कार के मामले में, फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर छह महीने के में दोषियों को फांसी पर चढाने की मांग की।

बता दें कि देश भर में बढ़ रहे यौन हिंसा के मामलों के विरोध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पिछले कुछ दिनों से अनशनरत हैं। आम आदमी पार्टी की महिला विंग की सदस्य शुक्रवार को स्वाति मालीवाल के समर्थन में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर उपवास पर बैठीं। अनशनरत पल्लवी वर्मा ने कहा कि दुर्भाग्य का विषय हैं कि महिलाओं पर ज्यादती के विरुद्ध स्वाति की मांग को केंद्र सरकार राजनैतिक चश्मे से देख रही हैं। मोहसिना परवीन ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध कठोरतम कानून बनाने के लिए राष्ट्रपति से दरख्वास्त की। जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी ने कहा कि लगातार बढ़ते यौन उत्पीड़न की घटना से समाज मे डर फैल रहा हैं। लोग बेटियों को जन्म देने से पहले उनके भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। इस प्रकार सामाजिक संरचना भी प्रभावित हो रहीं है। इस मौके पर पार्टीजनों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इन घटनाओं पर रोक के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आम आदमी पार्टी के सदस्य बेटियों के हक में आवाज़ को और धार देंगे।

उपवास पर बैठने वालों में राहुल सिंह, मायापति यादव,सत्यनारायण सिंह,ऋत्विक शाह,अर्चना श्रीवास्तव, प्रेम शिला पटेल,अखिलेश पांडेय, मोहिंनी महेंद्रू, कुँवर सुरेश सिंह, आरके उपाधयाय, प्रमोद श्रीवास्तव, रेखा जायसवाल, अनिता यादव,देवानंद पांडेय,प्रमोद वर्मा,महालक्ष्मी शुक्ला, रोहित सिंह, कुलदीप तिवारी,मनोरमा, पूर्वांचल प्रान्त अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह, जिला सचिव जयप्रकाश यादव,शहर अध्यक्ष अखिलेश पांडेय,जिला सहकोषाध्यक्ष दीपक मिश्रा आदि उपस्थित थे।