आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने पहले ही ऐलान किया है कि काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के खिलाफ संसद में प्राइवेट मेम्बरशिप बिल लायेंगे। आप नेता ने दावा किया था कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने के नाम पर ऐतिहासिक मंदिरों को तोड़ा जा रहा है जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। बनारस आगमन के दौरान आप नेता संजय सिंह दोपहर 12 से 2 बजे तक ललिता घाट पर धरना देंगे। इसके बाद संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो.विशम्भर नाथ मिश्रा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व धरोहार बचाओ समिति के लोगों से भेंट कर कॉरीडोर से हो रहे नुकसान की जानकारी देंगे। इसके बाद मीडिया से भी वार्ता करेंगे।
यह भी पढ़े:-महिला कोच में CCTV से निगहबानी, पैनिक बटन दबाते ही पहुंचेगी जीआरपी