31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजा भैया के गढ़ में चुनाव लड़ेगी यह पार्टी, इनको बनाया जायेगा प्रत्याशी

नगर पालिका परिषद में भाग्य आजमाने की तैयारी, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Oct 2017, 1:02 PM IST

राजा भैया

राजा भैया

वाराणसी. प्रतापगढ़ की राजनीति में राजा भैया का परचम लहरता है। इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण कुंडा विधानसभा है, जहां पर किसी की लहर काम नहीं आती है और राजा भैया ही चुनाव जीतते हैं। राजा भैया को चुनाव जीतने के लिए किसी दल के झंडे की जरूरत नहीं होती है वह अपने बल पर ही चुनाव जीत जाते हैं। प्रतापगढ़ में कोई भी चुनाव होता है उसमे राजा भैया का समर्थन मायने रखता है इस बार नगर पालिका परिषद का चुनाव बेहद दिलचस्प हो सकता है क्योंकि पहली बार यह पार्टी चुनाव लडऩे की तैयारी में है।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव से पहले ही लगा बाहुबलियों को तगड़ा झटका, बदलनी पड़ रही रणनीति



वर्तमान समय प्रतापगढ़नगर पालिका परिषद में हरी प्रताप सिंह का कब्जा है। हरि प्रताप सिंह पहले बीजेपी में थे, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दल ही चुनाव लड़े थे और जीत कर आपनी ताकत साबित की थी। यूपी में नगर निगम वनगर पालिका परिषद का चुनाव होने वाला है। सपा, बसपा, कांग्रेस व बीजेपी ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी बीच आप ने भी चुनाव लडऩे का ऐलान किया हुआ है। आप पार्टी के प्रत्याशी जिन जगहों पर चुनाव लड़ेंगे उसमे प्रतापगढ़ भी शामिल है। इससे साफ हो जाता है कि पार्टी की राह आसान नहीं है। राजा भैया के गढ़ में खुद को खड़ा करना आसान नहीं है और वहां के नगर पालिका परिषद की स्थिति भी ठीक बतायी जा रही है।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस ने कद्दावर ब्राह्मण नेता को दिल्ली बुलाया, फूलपुर संसदीय सीट पर मिल सकता सपा व बसपा का समर्थन

इन लोगों को बनाया जायेगा प्रत्याशी
आप पार्टी ने ऐलान किया है कि साफ छवि वाले लोगों को ही प्रत्याशी बनाया जायेगा। आप पार्टी के पास प्रतापगढ़ नगर पालिका परिषद को लेकर आवेदन आना शुरू हो गये हैं, जो प्रत्याशी ठीक लगेगा वही चुनावी टिकट पायेगा। फिलहाल नगर निगम वनगर पालिका परिषद का चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है।
यह भी पढ़े:-पहली बार बाहुबली अतीक अहमद के सिर से हटा सियासी छाया, नहीं मिल रहा किसी का साथ

आसान नहीं है किसी दल की राह
प्रतापगढ़ नगर पालिका परिषद के लिए किसी दल की राह आसान नहीं है। यहां पर कुल 25 वार्ड है, जिसके लिए सपा, कांग्रेस व बसपा अपनी ताकत लगा रही है। अपना दल भी यहां पर चुनाव लड़ता है, लेकिन बीजेपी से गठबंधन होने के चलते अब दोनों दल मिल कर चुनाव लड़ सकते हैं। आप ने भी चुनाव लडऩे का ऐलान करके सभी दलों की समस्या को बढ़ा दिया है। अब देखना है कि यहां पर किस दल को जीत मिलती है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया खास तरह से मानते हैं दीपावली, आराध्य देव की पूजा करने से मिलती है ताकत

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश