
नगर निगम चुनाव-2017
वाराणसी. अगर आपके पास योग्यता है तो नगर निगम चुनाव लडऩे का टिकट मिल सकता है इसके लिए आपको पार्टी का कार्यकर्ता होने की जरुरत नहीं है। यूपी में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं और सभी दलों ने प्रत्याशी की खोज शुरू कर दी है।
आप पार्टी पहली बार नगर निगम चुनाव लडऩे जा रही है। वर्ष २०१४ संसदीय चुनाव में आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट से ही चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं मिल पायी थी। इसके बाद कयास लग रहे थे कि आप पार्टी यूपी चुनाव २०१७ में ताल ठोक सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद आप पार्टी ने नगर निगम चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में होने वाले नगर निगम चुनाव में सभी दलों पर लोगों की निगाह लगी है। खास तौर पर बीजेपी व आप पर। आप पहली बार चुनाव लड़ रही है इसलिए आप प्रत्याशियों के प्रदर्शन की समीक्षा होगी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी की नगर निगम चुनाव में क्या स्थिति होती है इस पर भी बात होनी तय है।
यह भी पढ़े:-पहली बार बाहुबली अतीक अहमद के सिर से हटा सियासी छाया, नहीं मिल रहा किसी का साथ
योग्यता होगी तो मिल जायेगा टिकट
यदि आप ईमानदार है और योग्यता रखते हैं तो आप पार्टी से टिकट मिल सकता है। आप पार्टी ने साफ कर दिया है कि हमारे कार्यकर्ता ही टिकट पाने के हकदार नहीं है। वह लोग भी चुनाव लड़ सकते हैं, जिनके पास योग्यता के साथ बेदाग छवि होनी चाहिए। फिलहाल आप पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची बनानी शुरू कर दी है, जिसका जल्द ही खुलासा हो जायेगा।
यह भी पढ़े:-फूलपुर संसदीय सीट पर अपना दल ने लिया निर्णय, जानिए बीजेपी की मिलेगी राहत या आयेगी आफत
इलाहाबाद मेयर पद के लिए बादल चटर्जी पर खेल सकते हैं दांव
आप ने इलाहाबाद मेयर पद प्रत्याशी के लिए बादल चटर्जी पर दांव लगाने की तैयारी की है। सब कुछ सही रहता है तो यूपी विधानसभा लड़े पूर्व आईएएस अधिकारी बादल चटर्जी भी आप पार्टी से जुड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े:-राजा भैया खास तरह से मानते हैं दीपावली, आराध्य देव की पूजा करने से मिलती है ताकत
Published on:
20 Oct 2017 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
