30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम चुनाव के लिए आप ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

नगर निगम जोन के अनुसार प्रचार समिति का गठन, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Oct 2017, 7:26 PM IST

आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी

वाराणसी. आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को नगर निगम चुनाव का शंखनाद कर दिया है। आप पार्टी ने अन्य दलों को पीछे छोड़ते हुए सबसे पहले प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आप ने नगर निगम जोन के अनुसार प्रचार समिति का भी गठन कर दिया है। पार्टी की पहली सूची में १२ प्रत्याशियों का नाम है। सूची जारी होने से विरोधी दलों में हड़कंप मचना तय है।
यह भी पढ़े:-राजा भैया के गढ़ में चुनाव लड़ेगी यह पार्टी, इनको बनाया जायेगा प्रत्याशी


आप के जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि सोमवार को आप की कार्यकारिणी, जिला स्क्रीनिंग कमेटी और जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक लक्सा स्थित कुशवाहा कुंज में हुई। बैठक की अध्यक्ष जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी ने किया। बैठक में प्रत्याशियों के आये आवेदन पर चर्चा करने के साथ उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। इसके अतिरिक्त बनारस नगर निगम के पांच जोन के लिए चुनाव प्रचार समिति का भी गठन किया गया है। मुकेश सिंह ने बताया कि आदमपुर जोन का प्रभरी जयप्रकाश यादव, भेलूपुर जोन की राहुल सिंह, कोतवाली जोन की श्रीमती मोहिनी महेंदू, वरुणापार जोन की अरविंद पटेल व दशाश्वमेध जोन की जिम्मेदारी घनश्याम पांडेय को सौंपी गयी है।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस ने कद्दावर ब्राह्मण नेता को दिल्ली बुलाया, फूलपुर संसदीय सीट पर मिल सकता सपा व बसपा का समर्थन

पहली सूची में 12 प्रत्याशियों का नाम
आप की पहली सूची में 12 प्रत्याशियों का नाम है। मुकेश सिंह ने बताया कि बनारस जिले की 90 वार्ड के लिए नगर निगम चुनाव होना है और पार्टी ने अभी 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। स्क्रीनिंग के बाद अन्य वार्ड के प्रत्याशियों की भी सूची जारी की जायेगी।
वार्ड नम्बर 48 (बजरडीहा)- श्रीमती प्रेमशीला पटेल
बंगाली टोला (वार्ड नम्बर 71)-कन्हैया यादव
भेलूपुरा (वार्ड नम्बर 45 )- प्रमोद वर्मा
सराय सुर्जन (वार्ड नम्बर 9 ) श्रीमती अनीता सिंह बिंद
नवाबगंज (वार्ड नम्बर 14 )- श्रीमती मधु भारती जी
वाग हाड़ा (वार्ड नम्बर 63 )-ऋत्विक साहा
नेवादा (वार्ड नम्बर 13 )- प्रमोद श्रीवास्त
कोनिया वार्ड (वार्ड नम्बर 43 )-सरोज शर्मा
लक्सा वार्डं (वार्ड नम्बर 62 ) घनश्याम पांडेय
राजा बाजार (वार्ड नम्बर 20 )-मोहसिना परवीन
रमरेपुर (वार्ड नम्बर 35 )- सुधा पटेल
सिकरौल (वार्ड नम्बर 15)- रमेश पटेल

यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव से पहले ही लगा बाहुबलियों को तगड़ा झटका, बदलनी पड़ रही रणनीति

सपा, बीजेपी व कांग्रेस पीछे छूटी, सभी जाति व धर्म के लोगों को मिला मौका
आप ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करके सपा, कांग्रेस, बसपा व बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है। अन्य दल अभी प्रत्याशियों के चयन पर मंथन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ आप ने पहली सूची जारी करके सभी प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार करने का मौका दे दिया है। आप ने सभी जाति व धर्म के लोगों को प्रत्याशी बना कर सबको खुश करने का प्रयास किया है। आप प्रत्याशी चुनाव में कैसा प्रदर्शन करते हैं यह समय ही बतायेगा।
यह भी पढ़े:-पहली बार बाहुबली अतीक अहमद के सिर से हटा सियासी छाया, नहीं मिल रहा किसी का साथ

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश