27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
छात्रसंघ चुनाव परिणाम आने के बाद एबीवीपी का हंगामा, दीवार फांद कर परिसर में कूदे  समर्थक
Play video

छात्रसंघ चुनाव परिणाम आने के बाद एबीवीपी का हंगामा, दीवार फांद कर परिसर में कूदे समर्थक

वीसी के सामने दिया धरना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रत्याशियों को मिले इतने वोट
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Oct 2018, 7:44 PM IST

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव परिणाम आने के बाद परिसर में प्रवेश को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जब कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं करने दिया तो वह दीवार फांद कर अंदर आ गये और वीसी प्रो.टीएन सिंह के सामने भी हंगामा किया। एबीवीपी को देख कर छात्रसभा के समर्थक भी परिसर में प्रवेश करने की मांग करने लगे। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया।
यह भी पढ़े:-अध्यक्ष पर एबीवीपी, बाकी तीन सीटों पर सपा का कब्जा

चुनाव परिणाम आ जाने के बाद सिर्फ विजयी पदाधिकारियों को ही परिसर मे प्रवेश दिया जा रहा था। इसी बात को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता नाराज हो गये। एबवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब सपा की सरकार होती थी तो उनके विजयी पदाधिकारियों के साथ अन्य लोगों को प्रवेश दिया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है क्योंकि विद्यार्थी परिषद ने चुनाव जीता है। समर्थक मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर आने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने गेट बंद करा दिया। इसके बाद समथक दीवार फांद कर परिसर में आये और पुलिस से ही उलझ गये। इसके बाद समर्थक शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच कर वीसी के सामने हंगामा करने लगे। किसी तरह एबीवीपी कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत कराया गया। इसके बाद सपा कार्यकर्ता भी परिसर में जाने की मांग करने लगे थे लेकिन पुलिस ने उनकी मांग नहीं मानी।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव की तस्वीरे, डीएम व एसएसपी ने भी किया परीसर का निरीक्षण

जब हुई भीड़ तो डंडा पटका तो भाग खड़े हुए छात्र
मतदान के समय काशी विद्यापीठ के मुख्य प्रवेश द्वार के पास छात्रों की काफी भीड़ हो रही थी। एबीवीपी व सपा समर्थकों में टकराव की नौबत आने वाली थी लेकिन पुलिस ने डंडा पटका तो छात्र वहां से भाग खड़े हुए।
यह भी पढ़े:-मतदाताओं के पैर पर गिर कर मांग रहे वोट, तीन घंटे में 20.95 प्रतिशत हुआ मतदान

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गहमागहमी के बीच हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के विकास पटेल ने समाजवादी छात्रसभा के अम्बिका प्रसाद को 1634 वोटों के भारी अंतर से हराया। जबकि छात्रसभा के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी पवन कुमार यादव ने एबीवीपी के प्रीत सौरभ मिश्रा को 244 वोटों के अंतर से हराया। इसी क्रम में छात्रसभा के महामंत्री पद के प्रत्याशी दिग्वंत पांडेय ने एबीवीपी के अंशु कुमार मिश्रा को 610 व छात्रसभा के ही रोशन कुमार राय ने एबीवीपी के विनय मौर्या को 148 वोटों से हराया। चुनाव परिणाम आने के बाद परिसर प्रवेश को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
परिसर में कुल 8839मत पडऩे थे लेकिन4053 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर परिसर में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये थे। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हो जाने के बाद 3.30 बजे से मतगणना करायी गयी। इसके बाद चुनाव अधिकारी प्रो.मुन्नीलाल विश्वकर्मा ने परिणाम की घोषणा की। वीसी प्रो.टीएन सिंह ने विजय पदाधिकारियों को शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पुलिस सुरक्षा में विजयी पदाधिकारियों को उनके घर भेजा गया।
जानिए किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट
अध्यक्ष पद:-अम्बिका प्रसाद:-1126, विकास पटेल:-2760० व विरेन्द्र कुमार मौर्या:-68
उपाध्यक्ष पद पर:-आशु कुमार वर्मा:-312, पवन कुमार यादव:-1902, प्रीत सौरभ मिश्रा:-1658व राजन कुमार यादव:-81
महामंत्री पद पर:-अंशु कुमार मिश्रा:-1668व दिग्वन्त पांडेय:-2278
पुस्तकालय मंत्री:– आकाश कुमार गुप्ता:-113, अंकित कुमार बेनवंशी:-156, राजकिरन मौर्या:-324, रोशन कुमार राय:-1762 व विनय मौर्या:-1614
संकाय प्रतिनिधि:-
मानविकी संकाय प्रतिनिधि
मंगल यादव:-689 व सूरज कुमार पांडेय:-821
समाज विज्ञान संकाय प्रतिनिधि:-
पंकज कुमार:-138, पवन कुमार:-260, राघवेन्द्र विक्रम सिंह:-78 व रविकान्त:-231
समाज कार्य संकाय प्रतिनिधि पद पर:– अमित जायसवाल:-111, रोहित कुमार गिरि:-69 व सचिन वर्मा:-33
विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी संकाय प्रतिनिधि पद पर:- अमन सिंह:-156, गोलू प्रसाद सोनकर:- 133 व उत्तम सिंह यादव:-175
इन प्रत्याशियों का हुआ निर्विरोधन निर्वाचन
शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर ऋजु मिश्रा,विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर अजित कुमार सिंह व वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर हर्ष कुमार सिंह