23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ABVP ने Nation First, Voting Must अभियान के लिए कसी कमर

शतप्रतिशत मतदान कराने के लिए उतरेगी भगवा सेना, बीएचयू को नहीं बने देंगे विभाजनकारियों की राजनीति का केन्द्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 Mar 2019, 4:59 PM IST

ABVP meeting

ABVP meeting

वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कमर कस ली है। शुक्रवार को लंका स्थित संघ कार्यालय माधव कुंज में बैठक कर चुनाव की रणनीति बनायी गयी है। एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सेवा भारती के प्रांत प्रमुख संजय जी ने नेशन फस्र्ट, वोटिंग मस्ट पर जोर दिया है। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि शतप्रतिशत मतदान कराने के लिए लोगों को प्रेरित करे।
यह भी पढ़े:-पायलट को रन वे पर पता चली विमान में तकनीकी खराबी, वापस लाया गया जहाज

बैठक में बिना नाम लिए ही इशारों-इशारों में अखिलेश यादव व मायावती के गठबंधन पर निशाना साधा गया है। एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि भारत युवा शक्ति है। युवाओं को उनकी शक्ति का अहसास कराने के साथ ही देश में राष्ट्रवादी व देशप्रेमी सरकार की जरूरत है। वर्तमान समय में कुछ जातिवादी व क्षेत्रवादी दल अपने स्वार्थ के चलते जनता को स्वार्थ बनाने में जुटे हुए हैं। साथ ही राष्ट्र की अखंडता को आघात पहुंचाने का भी प्रयास कर रहे हैं। लोगों को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए। शतप्रतिशत मतदान करा कर हम लोकतंत्र की नीव को और मजबूत कर पायेंगे। सेवा भारती के प्रांत प्रमुख संजय जी ने कहा कि यह चुनाव भारतीयता व भारतीय संस्कृति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एबीवीपी कार्यकर्ता शतप्रतिशत मतदान करा कर देश में वैमनस्य फैलाने वाले लोगों एंव विचारों को रोकने का कार्य करें। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय किया गया कि पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र होने के कारण बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय विभाजनकारी एंव देश विरोधी तत्वों की नजर में है। एबीवीपी के बीएचयू विभाग को यह सुनिश्चत करना है कि परिसर का उपयोग बाहरी तत्व देश के वातावरण को दूषित करने में नहीं कर पाये। बैठक में अभय प्रताप सिंह, शुभम तिवारी, पुनीत मिश्रा, शिवेन्द्र पांडेय, साक्षी सिंह, सुरभि सिंह, शिवम शाह, विनय पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:-विधानसभा की तरह पूर्वांचल की 26 सीटों पर कर सकते हैं पीएम नरेन्द्र मोदी ताबड़तोड़ प्रचार

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग