2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉलीवुड की थ्री हंड्रेड बीसी मूवी में काम किये अभिनेता जेरार्ड बटलर बनारस पहुंचे

शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में पत्नी के साथ किया दर्शन, हॉलीवुड के नामी कलाकार ने सुख-शांति की कामना की
2 min read
Google source verification
 Hollywood famous actor Gerard Butler

Hollywood famous actor Gerard Butler

वाराणसी. हॉलीवुड की मशहूर कलाकार जेरार्ड बटलर ने पत्नी के साथ शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया। बाबा से जीवन में सुख-शांति की कमाना की। जब लोगों ने अभिनेता को पहचाना तो उनके साथ सेल्फी भी ली।
यह भी पढ़े:-New Year 2020-वेंटिलेटरपर चल रही स्वास्थ्य सेवा में 13 मेडिकल कॉलेज फूंकेंगे नयी जान

हॉलीवुड की लॉ अवाएङ्क्षडग सिटिजन, डेन ऑफ थियर्स, रॉक एंड रोल जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। जेरार्ड बटलर अपनी पत्नी के साथ अभिनेता मंगलवार को काशी आये थे। हॉलीवुड के सशक्त अभिनेता के दुनिया में करोड़ों फैन है। दर्शक उनकी एक्शन फिल्मों के दिवाने है। जेरार्ड बटलर के बारे में कहा जाता है कि वह किसी भी रोल में जान डाल सकते हैं। उनकी फिल्मों की हॉलीवुड में काफी मांग रहती है। हॉलीवुड में लगभग दो दशक से अधिक समय से अपनी एक्टिंग से लोगों को दिवाना बनाया हुआ है। जेरार्ड बटलर का बॉलीवुड से भी पुराना रिश्ता है। जेरार्ड बटलर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बड़े फैन रहे हैं। प्रिंयका चोपड़ा से मिलने के लिए उन्होंने अपनी फ्लाइट तक मिस कर दी थी। हॉलीवुड अभिनेता का भारतीय संस्कृति से भी लगाव है इसलिए वह बनारस आकर शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में आकर दर्शन किये हैं। हॉलीवुड एक्टर के आने की जानकारी किसी को नहीं थी।
यह भी पढ़े:-CAA से पीछे हटने का सवाल नहीं, किसी भी भारतीय नगारिक के खिलाफ नहीं है यह बिल


वर्ष 2018 में अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से जल गया था घर
वर्ष 2018 में कैलिफोर्निया के जंगल में आग लग गयी थी वहां पर कई बड़े एक्टर का घर था इस आग ने हजारों लोगों को प्रभावित किया था। जेरार्ड बटलर , माइली साइरस जैसे कई कलाकारों का घर इस आग में जल गया था। इसके बाद जेरार्ड बटलर ने अपने जले हुए घर के साथ सेल्फी शेयर किया था और कहा था कि कैलिफोर्निया दुख का समय है। दमकलकर्मियों के साहस, जोश और बलिदान से हमेशा की तरह प्रेरित हूं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सांसद रवि किशन के पिता का निधन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग