
dharm Parivartan
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला सामने आया है। वकीलों का आरोप है कि शुक्रवार को एक अधिवक्ता के चैंबर में एक हिन्दू युवती के निकाह के लिए धर्मगुरु से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था जिसका अन्य वकीलों ने हंगामा किया तो धर्म परिवर्तन का प्रयाय विफल हो गया। घटनाा से नाराज अधिवक्ताओं ने बार को प्रस्ताव देकर जिम्मेदार अधिवक्ता पर कार्रवाई की मांग की है। इसको लेकर 5 मई को सेंट्रल बार की बैठक बुलायी गयी है, जिसमे बड़ा निर्णय हो सकता है। इस बात की जानकारी नहीं हो पायी है कि लड़की अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कराने आयी थी या नहीं।
यह भी पढ़े:-डिप्टी CM केशव मौर्या ने मुलायम के गढ़ से अखिलेश यादव को झटका देने के लिए खेला यह दांव, हारे प्रत्याशी को बताया बीजेपी विधायक
अधिवक्ता उपेन्द्र नारायण सिंह व अनुराग पांडेय समेत कई अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार में दिये गये प्रस्ताव में धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कराने वाले अधिवक्ता पर कार्रवाई की मांग की है इसको लेकर पांच मई को बैठक बुलायी गयी है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि ३ मई को शाम छह बजे सेंट्रल बार के एक अधिवक्ता के यहां पर धर्मगुरु हिन्दू युवती का धर्मांतरण करा रहे थे वहां पर उपस्थित महिला एंव अन्य अधिवक्ताओं ने इसको लेकर हंगामा शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं का विरोध को देखते हुए वहां पर धर्म परिवर्तन करा रहे लोग चले गये। अधिवक्ताओं का कहना है कि कचहरी परिसर में सीसीटीवी लगा हुआ है जिसके फुटेज के आधार पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाये। फिलहाल इस प्रकरण को लेकर कचहरी की राजनीति भी गरम हो गयी है और देर शाम तक चर्चाओं का दौर जारी रहा।
यह भी पढ़े:-पुलिस एनकाउंटर में 35 गोली भी नहीं ले पायी थी इस माफिया की जान, आज लगा रहा अपना जीवन बचाने की गुहार
कचहरी में अपने आप की अनोखी घटना
कचहरी में इसे अपने आप की अनोखी घटना माना जा रहा है। प्रकरण पर सेंट्रल बार ही अंतिम निर्णय करेगा। घटना को लेकर अधिवक्ताओं के अपने-अपने मत है फिलहाल सेंट्रल बार में दिये गये प्रस्ताव पर होने वाली बैठक पर सबकी निगाहे लगी हुई है।
यह भी पढ़े:-महिला हाथ जोड़ कर करती रही विनती, बेखौफ बदमाशों ने भतीजे व चाची को मारी गोली, एक की मौत
Published on:
4 May 2018, 7:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.