27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने दी है तीन चुनौती, सीएम योगी आदित्यनाथ दे पायेंगे जवाब

सार्वजनकि मंच से कही यह बाते, आसान नहीं होगा बीजेपी के लिए पटलवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 10 Nov 2018, 12:04 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

वाराणसी. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सार्वजनिक मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ को तीन चुनौती दी है, जिसका जवाब देना आसान नहीं होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में ही अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला था, जिसके बाद बीजेपी भी पलटवार नहीं कर पायी है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने भगवा पगड़ी बांध कर बीजेपी को दिया तगड़ा झटका, उमड़ी इतनी भीड़ की शिवपाल यादव की उड़ जायेगी नीद

अखिलेश यादव ने कहा था कि सपा सरकार में जितना विकास हुआ है उतना विकास यूपी की बीजेपी सरकार नहीं कर सकती है। सपा सरकार की योजनाओं को बीजेपी अपने नाम करने में जुटी है। लखनऊ का स्टेडियम हो या फिर मेट्रो योजना। सपा सरकार के समय शुरू किये गये इन प्रोजेक्ट को बीजेपी अपने नाम करने में जुटी है। अखिलेश यादव ने बनारस में भी कहा था कि हमारी सरकार ने विकास किया था और विकास की राजनीति पर विश्वास करते हैं लेकिन बीजेपी की राजनीति ही धर्म से शुरू होती है और बीजेपी के लिए विकास महत्व नहीं रखता है।
यह भी पढ़े:-CM योगी की अपील, PM मोदी के आगमन तक नहीं हटाये घरों की सजावट व झालर, 12 को जलाये दीपक

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को दी है तीन चुनौती
1-लखनऊ जैसा स्टेडियम बना कर दिखाये
अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोगों ने लखनऊ में इंटरनेशनल स्टेडियम बना कर दिखा दिया। भगवान विष्णु के रुप कान्हा के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा। बीजेपी सरकार ऐसा स्टेडियम तो बना नहीं पायी है इसलिए स्टेडियम का नाम पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रख दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ऐसा ही स्टेडियम बनारस या फिर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के पैतुक गांव बटेश्वर में बनाती। नये स्टेडियम का नाम पूर्व पीएम के नाम पर रखती तो उन्हें अधिक सम्मान मिलता। अखिलेश यादव ने चुनौती देते हुए कहा था कि सीएम योगी सरकार ऐसा स्टेडियम बना कर दिखाये।

यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, दीपावली व छठ की सौगात देने आ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी
2-हमारे बनाये एक्सप्रेस वे पर उतरे थे फाइटर प्लेन
अखिलेश यादव ने कहा था कि हमारे बनाये गये एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेन उतर रहे हैं बीजेपी सरकार बताये कि बीजेपी सरकार ने ऐसा कोई एक्सप्रेस वे बनाया है जहां पर ऐसे प्लेन उतर सकते हैं। सप सरकार ने जो कार्य किये हैं उसका फायदा उठाने में बीजेपी जुटी हुई है। अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार फिर से बनी तो यूपी का और विकास किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-पहली बार हुआ ऐसा, गंगा के इस पार अखिलेश तो दूसरे पार पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
3-इस चुनौती का आज तक नहीं मिला जवाब

अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के समय मेधावियों को लैपटॉप बांटे थे। बीजेपी ने यूपी चुनाव के समय वायदा किया था कि सरकार बनी तो लैपटाप के साथ फ्री डाटा भी देंगे। यूपी सरकार बने डेढ़ साल से अधिक हो चुका है और अखिलेश यादव लगातार चुनौती दे रहे हैं कि बीजेपी सरकार लैपटाप बांट कर दिखाये। अखिलेश की इस चुनौती का जवाब बीजेपी आज तक नहीं दे पायी है ऐसे में अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बीजेपी को और चुनौती दे दी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी नेता के यहां पर हो रहा था जुआ, पकडऩे गयी पुलिस से बवाल

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग