वाराणसी. नरेंद्र मोदी सरकार पिछले तीन साल सात महीने से पूरे देश में नारी सशक्तिकरण का नारा दे रही है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया जा रहा है। पर क्या ये सरकार वास्तव में नारी सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है। इस पुरुष सत्तात्मक समाज में नारी की क्या हालत है, वह किस तरह से काम कर रही हैं विभिन्न कार्यालयों में सरकार के नुमाइंदों ने इस पर गौर फरमाने की जहमत उठाई है। क्या सभी बेटियों को सभी को निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिल रहा है। इसका जवाब मिलेगा नहीं, अरे जब इस सरकार के मुखिया पर यह आरोप लगा सितंबर में कि अपने संसदीय क्षेत्र में रहते हुए आंदोलनरत बीएचयू की बेटियों से मिलने तक नहीं गए। वो बेटियां जो अपनी आबरू के लिए आंदोलनरत थीं। वह आंदोलन भी टूट गया। छात्राओं पर लाठियां बरसाई गईं। खैर उसका नतीजा यह कि कुलपति को असमय ही फोर्स लीव पर जाना पड़ा। अब एक ताजा तरीन प्रकरण सामने आया है जिसमें प्रमुख साहित्यकार और केंद्र सरकार की तहे दिल से तरफदारी करने वाली महिला को अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी। वह भी वहां से जहां बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार है। हां! मध्यप्रदेश से। यह साहित्यकार और कोई नहीं डॉ नीरजा माधव है। उन्होंने नव वर्ष के प्रथम दिवस पर अपनी पीड़ा साझा की पत्रिका के साथ। जानते हैं आखिर ऐसा क्या हो गया डॉ माधव के साथ कि उन्हें आकाशवाणी की नौकरी छोड़नी पड़ी...