
वाराणसी. राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने एक बार फिर पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। बीजेपी के सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के आवास पर जाकर बेटे व बहू का आशीर्वाद दिया। साथ ही कहा कि अखिलेश ने फिर मुलायम सिंह यादव की बात नहीं मानी।
यह भी पढ़े:-मजबूत है NDA का कुनबा, 2019 में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मिलेगी बड़ी जीत
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की बात नहीं मानते हुए अखिलेश यादव महागठबंधन में शामिल हो गये हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्हें इसका परिणाम भी मिल जायेगा। मुलायम सिंह यादव नहीं चाहते थे कि सपा भी महागठबंधन का हिस्सा बने। अमर सिंह ने कहा सपा का महागठबंधन का हिस्सा बनना विनाश काले विपरित बृद्धि जैसा है। अखिलेश यादव के सरकारी बंगले पर तोडफ़ोड़ होने पर कहा कि यह बड़ा मुद्दा है। अखिलेश यादव ने सरकारी बंगले में स्वीमिंग पुल नहीं गाय व भैंसों को नहलाने के लिए तलाब बनवाया था। सब कुछ इतना सीधा होता तो वहां पर तोडफ़ोड़ करने की क्या जरूरत होती।
यह भी पढ़े:-सहयोगी दल के विधायक को तगड़ा झटका, बीजेपी के समर्थन में उतरी भांजी
आजम खां पर भी साधा निशाना
अमर सिंह ने आजम खां पर निशाना साधना नहीं भूले। आजम खां के समधी पर बहू द्वारा रेप के लगाये गये आरोप पर कहा कि यह जैसी करनी वैसी भरनी जैसा है। आजम खां ने जया प्रदा व अन्य महिलाओं की कभी इज्जत नहीं की थी आज यह हालत हो गया है कि रिश्तेदारों पर इतने गंभीर आरेाप लग रह हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी की है इस वोट बैंक पर जबरदस्त पकड़, आसान नहीं होगी अखिलेश व मायावती की सेंधमारी
पीएम नरेन्द्र मोदी की फिर की तारीफ
अमर सिंह ने पीएम नरेन्द्र मोदी की एक बार फिर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास का रहा है लोगों में राष्ट्रवाद का भाव पैदा हो रहा है। सुभासपा व बीजेपी की लड़ाई पर कहा कि यह दो पार्टी का आपसी मतभेद है जिसे लेकर आपस में बात करनी चाहिए। घर का झगड़ा जब बाहर जाता है तभी बात बिगड़ती है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर सुभासपा विधायक का पलटवार, कहा दलित होने के चलते किया गया अपमानित, करूंगा मानहानि का मुकदमा
चर्चाओं का बाजार रहा गर्म
अमर सिंह को ओमप्रकाश राजभर के आवास पर जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सपा व बसपा में अमर सिंह की एंट्री नहीं हो सकती है। कांग्रेस में वह जाना नहीं चाहते हैं। बीजेपी की लगातार तारीफ करने के बाद भी भगवा दल ने उन्हें कोई संकेत नहीं दिये हैं ऐसे में सुभासपा को मिलने वाली कोटे की सीट अमर सिंह के काम आ सकती है। फिलहाल अमर सिंह व ओमप्रकाश राजभर ने इस मुलाकात को राजनीति से नहीं जोडऩे की बात कही है।
यह भी पढ़े:-इसलिए बीजेपी की कम नहीं हो रही ताकत, सपा, बसपा व कांग्रेस नहीं करते हैं यह काम