19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / इस बाहुबली के बेटे ने दिया बड़ा झटका, कहा महाराज जी के कहने पर दूंगा इस पार्टी वोट

इस बाहुबली के बेटे ने दिया बड़ा झटका, कहा महाराज जी के कहने पर दूंगा इस पार्टी वोट

बीजेपी को मिल सकता है वोट, राज्यसभा चुनाव में बन रहा पल-पल नया समीकरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Mar 2018, 12:02 PM IST

Ammanani Tripathy

Ammanani Tripathy

वाराणसी. राज्यसभा चुनाव 2018 में पल -पल समीकरण बदलने से सारी अटकले अब खत्म होने लगी है। जिन लोगों के वोट को लेकर संशय के बादल छाये थे अब हटने लगे हैं। बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी के विधायक बेटे अमनमणि त्रिपाठी ने बड़ा झटका दिया है और कहा कि महाराज जी कहे हैं वही पर वोट दूंगा।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा चुनाव में बसपा को जिताने के लिए अखिलेश खेलेंगे सबसे बड़ा दांव, बीजेपी की योजना होगी फेल

अमनमणि त्रिपाठी को लेकर शुरू से ही कहा जा रहा था कि वह सपा व बसपा गठबंधन या फिर बीजेपी की तरफ जा सकते हैं। राज्यसभा चुनाव में मतदान करने से पहले जब मीडिया ने पूछा कि वह किसे वोट देंगे तो उन्होंने साफ कर दिया कि महाराज जी के कहने पर वोट देने जा रहा हूं। गोरखपुर के नौतनवा से निर्दल विधायक अमरमणि ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ही महाराज बोला है इससे साफ हो जाता है कि अमनमणि त्रिपाठी का वोट अब बीजेपी को मिलेगा। अमनमणि त्रिपाठी के पिता अमरमणि त्रिपाठी व उनकी पत्नी कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। अमरमणि त्रिपाठी को मुलायम सिंह यादव व शिवपाल का खास माना जाता है और यूपी विधानसभा चुनाव २०१७ में पत्नी के हत्यारोपी अमनमणि त्रिपाठी ने सपा से वोट मांगा था तो अखिलेश यादव ने प्रत्याशी बना दिया था, लेकिन बाद में अमनमणि त्रिपाठी क सास ने अखिलेश यादव से भेंट कर बेटी के हत्यारोपी को टिकट नहीं देने की बात कही थी इस पर अखिलेश यादव ने अमनमणि त्रिपाठी का टिकट काट दिया था इसी के बाद से बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी परिवार के रिश्ते सपा से खराब हो गये थे। मायावती के प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए सपा नेताओं ने सारी ताकत लगा दी है, लेकिन जिस तरह से निर्दल प्रत्याशी व पार्टी के लोग क्रास वोटिंग कर रहे हैं उससे सपा व बसपा गठबंधन का बड़ा सपना टूट सकता है।
यह भी पढ़े:-विजय मिश्रा को मनाने में शिवपाल हुए फेल, राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को देंगे वोट