निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
अवार्ड समारोह में निरहुआ के होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘राम लखन’ को सोशल ईशु पर बनी बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव ने इस अवार्ड को लिया। बतादें कि हाल ही में आयोजित सबरंग फिल्म अवार्ड में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया था। 12वें भोजपुरी फिल्म अवार्ड में निर्माता राहुल कपूर की फिल्म ‘होगी प्यार की जीत’ को बेस्ट फिल्म, इसी फिल्म के डायरेक्टर इश्तियाक शेख बंटी को बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘बम बम बोल रहा है काशी’ को जहां बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला वही नवोदित एक्ट्रेस के लिए अंतरा बनर्जी को और कहानी के लिए संतोष मिश्रा को अवार्ड दिया गया।