पीएम नरेन्द्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण कराया है। प्रतिमा बन कर तैयार हो गयी है जिसका पीएम नरेन्द्र मोदी खुद ही 31 अक्टूबर को लोकार्पण करने वाले हैं। गुजरात के सीएम विजय रुपाणी अभी लखनऊ जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले हैं। गुजरात के सीएम नेस्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण दिया है माना जा रहा है कि सीएम खुद उस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। ऐसे में अनुप्रिया पटेल ने बनारस से वड़ोदरा के लिए पूरी ट्रेन बुक करके बड़ा सियासी दांव खेला है।
यह भी पढ़े:-ओमप्रकाश राजभर का बड़ा खुलासा, बीजेपी से टूटा गठबंधन तो इस दल से मिलायेंगे हाथ, हो चुकी है बात