बीजेपी से गठबंधन खत्म होने के बाद सुभासपा की दूसरी बार परीक्षा थी। लोकसभा चुनाव 2019 सुभासपा ने प्रत्याशी खड़े किये थे और सभी प्रत्याशी को हार मिली थी। इसके बाद सुभासपा ने उपचुनाव में भाग्य आजमाने के लिए प्रत्याशी उतारे थे। पूर्वांचल के राजभर वोटरों पर सबसे अधिक पकड़ ओमप्रकाश राजभर की मानी जाती है। ओमप्रकाश राजभर ने इन्ही वोटरों के सहारे गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी को झटका देने की तैयारी की थी लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। घोसी सीट में राजभर वोटर चुनाव में बड़ी भूमिका निभाते हैं। बीजेपी यह बात जानती थी इसलिए बीजेपी ने सब्जी बेचने वाले के बेटे विजय राजभर को प्रत्याशी बनाया था। ओमप्रकाश राजभर ने भी प्रत्याशी उतारे थे और सुभासपा चाहती थी कि वह राजभर वोटरों को बीजेपी से जाने से रोका। ऐसा हो गया तो बीजेपी की हार तय हो जायेगी। बीजेपी को राजभर प्रत्याशी उतारने का फायदा मिला है और उनका प्रत्याशी बढ़त बनाया हुआ है। चुनाव परिणाम पर मतगणना के बाद ही अंतिम मुहर लगेगी। इतना तो साफ हो गया है कि ओमप्रकाश राजभर का प्रत्याशी दम नहीं दिखा पाया।
यह भी पढ़े:-प्राइवेट पार्ट में छिपाया था 16 लाख का सोना, कस्टम अधिकारी भी हुए हैरान