जैतपुरा थाना क्षेत्र के दारानगर निवासी व पेशे से शिक्षक अरविंद कुमार का परिवार इन दिनों अपने पालतू तोते एलेक्स को खोजने में जुटे हुए हैं। परिवार ने थाना जाकर पुलिस से भी मदद मांगी थी। इसके अतिरिक्त वह शहर में पोस्टर चस्पा कर पालतू ताते को खोज निकालने वाले को 5100रुपये का पुरस्कार व दीपावली गिफ्ट देने की भी बात कर रहे हैं। एलेक्स जब बहुत छोटा था तो परिवार को मिला था उसके बाद परिवार ने बहुत प्यार से उसका लालन-पालन किया था। एलेक्स बोलने लगा था और परिवार को लगता था कि यह उनके घर का छठा सदस्य है। तीन दिन पूर्व एलेक्स उड़ कर कही चला गया है इसके बाद से परिवार को लेकर परेशान है। परिवार को लग रहा है कि एलेक्स आस-पास होगा और किसी ने उसे पकड़ लिया होगा। इसके चलते ही वह शहर में जगह-जगह पर पोस्टर चस्पा कर रहे हैं ताकि उनका तोता फिर से मिल सके।
यह भी पढ़े:-BJP ने ओमप्रकाश राजभर को चुनौती देने वाले कैबिनेट मंत्री को दी बड़ी जिम्मेदारी