
वाराणसी. विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल सपने में आते थे। उनके लगातार सपने में आने के कारण सोमवार को काशी के घाट पर पितृ विसर्जन के दिन उनका पिंडदान किया गया है। अब उनकी आत्मा को मुक्ति मिल जायेगी। यह दावा पूर्व अंतरराष्र्टीय अध्यक्ष के शिष्य धर्मेन्द्र ओझा ने किया। बनारस दोपहर के बाद घाट पर पिंडदान करने वालों की भीड़ जमा थी और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। 9 सितम्बर को भी लोग पिंडदान करके पितृ विसर्जन मनायेेंगे।
यह भी पढ़े:-सपा के इस पूर्व सांसद को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भेजवाया था जेल, अब सीएम योगी सरकार में जारी हुआ गैर जमानती वारंट

काशी को मोक्ष की नगरी कहा जाता है। यहां पर मौत होने पर स्वंय भगवान शिव मृतक की आत्मा को तारण मंत्र देकर जन्मों के बंधन से मुक्त कर देते हैं। काशी में पिंडदान का भी बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पहले काशी में पिंडदान किया जाता है उसके बाद गया में पिंडदान करने से पितरों को मुक्ति मिलती है। इसके चलते पितृ पक्ष में काशी में आकर पिंडदान करने वालों की भारी भीड़ होती है। इस बार पितृ विसर्जन को लेकर दो तिथि पड़ रही है जिसके चलते कुछ लोगों ने आठ अक्टूबर को अपने पूर्वजों का पिंडदान किया है तो कुछ लोगों 9 को श्राद्ध कार्य करेंगे।
यह भी पढ़े:-अब मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़ा भगवा रंग
काशी के प्रमुख घाट पर रही पिंडदान करने वालों की भीड़
पिशाच मोचन से लेकर काशी के प्रमुख घाट पर पिंडदान करने वालों की भीड़ रही। दोपहर के बाद गंगा घाट पर लोगों की भीड़ बढ़ गयी। अस्सी घाट पर विधि विधान से स्वर्गीय अशोक सिंघल का श्राद्ध कर्म किया गया है। स्वर्गीय अशोक सिंघल के शिष्य धमेन्द्र ओझा ने कहा कि मेरे गुरुदेव हमेशा सपने में आते थे। स्वर्गीय अशोक सिंघल मेरे पिता के समान थे और जब पितृपक्ष में सपने में आने लगे तो काशी के विद्वानों से सम्पर्क किया। इस पर कहा गया कि पितृ विसर्जन के दिन श्राद्ध करने से गुरुदेव की आत्मा को मुक्ति मिल जायेगी। ऐसे में अस्सी घाट पर पूरे विधि-विधान से श्राद्ध किया गया है मुझे विश्वास है कि अग गुरुदेव सपने में नहीं दिखायी देंगे। उन्हें मुक्ति मिल गयी होगी।
यह भी पढ़े:-अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने को लेकर शिवपाल का बड़ा खुलासा, मचेगा हड़कंप