नगर आयुक्त करे सफाई, सीवर व पेयजल की साप्ताहिक समीक्षा
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि शहर की सफाई, सीवर व पेयजल कार्य प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा नगर आयुक्त करे। ज्वाइंट एमडी को जल निगम एंव नगर आयुक्त को जलकल द्वारा कराये जा रहे कार्यो का पर्यवेक्षण करने को भी कहा है। बैठक में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, बीजेपी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, बीजेपी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नगर आयुक्त गौरांग राठी, सीडीओ मधुसूदन हुलगी आदि लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-महाकाल एक्सप्रेस सप्ताह में इतने दिन चलेगी, यह हो सकता रूट