4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीमारी से हैं परेशान तो आजमाये यह उपाय व मंत्र मिलेगा बड़ा लाभ

दवाओं के साथ इन टोटकों को आजमाने से होगा फायदा, ज्योतिषीय उपाय का होता है असर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 31 May 2018, 5:04 PM IST

Bimari

Bimari

वाराणसी. घर में कोई व्यक्ति बीमार रहता है और तमाम दवाओं के करने के बाद भी बीमारी नहीं ठीक होती है या फिर नयी बीमारी पकड़ लेती है तो इन टोटको को आजमाया जा सकता है। दवाओं के सेवन के साथ ज्योतिषीय उपाये आजमाने से बड़ा फायदा हो सकता है। टोटको को आजमाते समय दवाओं का सेवन बंद न करें।
यह भी पढ़े:-घर में रहती अशांति और होता है पारिवारिक कलह तो इन चीजों को तुरंत हटाये


परिवार का सदस्य लगातार बीमार है और दवाओं के सेवन से भी अधिक लाभ नहीं हो रहा है तो रविवार से लेकर लगातार तीन दिन गेहूं के आटे की गोली बनाये। आटे की गोली व पानी का गिलास लेकर बीमार व्यक्ति के सिर पर उपर से गोलाई में घुमाये। इसके बाद पानी को किसी पेड़ में डाल दे और आटे की गोली को किसी गाय को खिला दे। टोटका करते समय ध्यान दे कि कोई व्यक्ति यह न पूछ ले कि आप क्या कर रहे हैं।

पीपल के वृक्ष की जड़ में दिन के 12 बजे से पहले थोड़ा जल और दूध मिला कर डाले। शाम को तेल का दीपक और अगरबत्ती जलाये। यह टोटका किसी भी दिन से आरंभ कर सकते हैं लेकिन सात दिन तक करते रहने से बीमार व्यक्ति को आराम मिलता है।
रविवार के दिन बूंदी का सवा किला लड्डू प्रसाद के रुप में किसी मंदिर में चढ़ कर बांटने से भी बीमार व्यक्ति को लाभ मिलता है।
कपास के फूल खरीदें। रविवार को शाम पांच फूल, आधा गिला में पानी कर भिगा दे। सोमवार को सुबह इन फूलों को निकाल कर फेंक दे और पानी पीने से भी लाभ मिलता है।
आटे में काला तिल व सरसो का तेल मिला कर मोटी रोटी बनाये। इस रोटी को सात बार बीमार व्यक्ति के सिर से घुमाय और किसी भैस को खिला दे। यह प्रक्रिय बीमार व्यक्ति के स्वस्थ्य होने तक करते रहे।
तीन नींबू को काला, नीला, व लाल रंग की स्याही से रंग दे। तीनों नीबुओं में एक-एक साबुत लौंग धंसा दे। इसके बाद तीन मोतीचूर के लड्डू , तीन लाल व पीले फूल लेकर एक रूमाल में बांध दे और उसे किसी नदी में प्रभावित करे। ऐसा करते समय आपको कोई देखे नहीं।
रोगी के सिर से देशी बिना काटा हुआ पान, गुलाब का फूल और बताशे को लेकर 31 बार घुमाये और फिर सारी चीजो को अन्य लोगों से छिपाते हुए किसी चौराहे पर रख दे।
यह भी पढ़े:-तीन साल बाद आ रही यह तिथि, इन उपायों से होगी मनचाही मुराद पूरी

इन मंत्रों का पाठ करने से भी मिलता है बड़ा लाभ
हनुमान चालीसा के मंत्र बहुत ही लाभकारी होते हैं। श्रीराम भक्त हनुमान को याद करते हुए
बुद्धिहीन तनु जानि के सुमिरौं पवनकुमार
बल बुधि विद्या देहु मोहि हरहु कलेस विकार का जाप करने से बीमारी ठीक होती है।
जन्मान्तर पापं व्याधिरूपेण बाधते
तच्छान्तिरौषधप्राशैर्जपहोमुसुरार्चनै:
यह मंत्र पढऩे में थोड़ा कठिन हो सकता है लेकिन किसी जानकार से मंत्र का उच्चारण सीख कर भगवान को याद करते हुए इसका जाप करना बहुत लाभकारी होता है।
यह भी पढ़े:-मेहनत करने के बाद भी नहीं दूर होती पैसों की कमी तो इन उपाय से हो जायेंगे मालामाल