4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनपसंद जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो करें यह उपाय, बहुत काम के हैं यह मंत्र

ध्यान से आजमाएं यह तरीके तो मिलेगा मनचाहा साथी, जानिए कैसे मिलेगी सफलता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Jun 2018, 2:44 PM IST

Love

Love

वाराणसी. सभी अपने सपनों के राजकुमार व राजकुमारी को पाना चाहते हैं। किसी को उसका मनचाहा साथी मिल जाता है तो किसी के हाथ में निराशा ही लगती है। कुछ ऐसे टोटके व मंत्र है जिसका उपयोग करके हम मनचाहे साथी को पा सकते हैं। इन टोटके व मंत्र को आजमाने से पहले इस बात का अवश्य ध्यान रखे कि किसी को हम जबरदस्ती अपना नहीं बना सकते हैं। सिर्फ उसके मन में प्यार की भावना जाग्रृत की जा सकती है लेकिन जबरदस्ती किसी को जीवन में नहीं लाया जा सकता है।
यह भी पढ़े:- बीमारी से हैं परेशान तो आजमाये यह उपाय व मंत्र मिलेगा बड़ा लाभ

इन उपायो से मिलता है लाभ
1-भगवान विष्णु और लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने माह के शुक्ल पक्ष में गुरुवार को ऊं लक्ष्मी नारायणाय नम: मंत्र का जाप करे। स्फटिक की तीन माला से तीन माह तक जान करने से फायदा होता है मंत्र का जाप करने के बाद प्रभु से अपने जीवनसाथी का हाथ मांगना चाहिए।
2-प्रेम में सफलता पाने के लिए मां दुर्गा की पूजा करने से बहुत लाभ होता है साथ ही मां के मंदिर में जाकर लाल रंग की ध्वजा चढ़ाने के बाद मनचाहा वर व वधु मांगे।
3-प्रेम विवाह में सफलता के लिए शुक्ल पक्ष में प्राण प्रतिष्ठित गौरी-शंकर रुद्राक्ष धारण करें।
ओपल या हीरा रत्न धारण करने से भी प्रेम संबंध विवाह तक पहुंच जाता है
4-प्रेम संबंध में नुकीली या काले रंग की वस्तु देने से बचना चाहिए। इससे प्रेम संबंध खराब हो जाता है
5-प्रेमी युगल को शनिवार या अमावस्या के दिन नहीं मिलना चाहिए। इस दिन उनके बीच विवाद हो सकता है जिसका असर उनके संबंध पर पडऩे की संभावना रहती है
6-कृष्ण मंदिर में बांसुरी व पान चढ़ाने से मनचाहे साथी की प्राप्ति होती है
7-शुक्रवार की रात्रि में आठ छुआरे जल में उबाल ले। इसके बाद जल के साथ छुआरे को सिर वाले स्थान के पास रख कर सोये। शनिवार को सुबह स्नान करने के बाद किसी बहते हुए जल में मनचाहे साथी को याद करते हुए प्रवाहित कर दे।

नहीं हो रही शादी तो बेहद कारगर हैं यह उपाय


1-जिन युवक व युवती की शादी नहीं हो रही है वह अपना बेड कमरे के दरवाजे के पास लगाये तो लाभ होता है
2-शादी की बात करने आने वालों को ऐसे बैठाये कि उनका मुंह घर अंदर की तरफ हो। यदि उनका मुंह घर के बाहर की तरफ होगा तो बात खाली चली जायेगी
सोते समय पैर उत्तर की तरफ व सिर दक्षिण की तरफ होने से विवाह में आने वाली बाधा दूर हो जाती है
3-कुंवारे लड़के व लड़की को ऐसे कमरे में सोना चाहिए, जहां पर एक से अधिक दरवाजे हो।
यह भी पढ़े:-घर में रहती अशांति और होता है पारिवारिक कलह तो इन चीजों को तुरंत हटाये

बहुत काम के हैं यह मंत्र, आप भी आजमा सकते हैं
दुर्गा सप्तशती का मंत्र
1-सर्वबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्यालिलेश्वरि
एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वैरिविनाशन्म
इस मंत्र का जाप करने से पहले मां दुर्गा को याद करे। इसके बाद इस मंत्र का जाप नियमित 40 दिन एक माला करे।
2-तब जनक पास बसिष्ठ अयसु ब्याह साज संवारि कै
मांडवी श्रृतकीरति अरमिला कंअरि लई हंकारि कै
रामचरित्र मानस की इस चौपाई का पाठ करने वाले की मनोकामना पूर्ण होती है
3ॅ-ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
मंत्र का प्रतिदिन एक माला जाप करने से वैवाहिक मनोकामना पूर्ण होती है।
4-ऊं ग्रां ग्राीं ग्रौं स:गुरुवे नम: का जाप भी मनचाहा जीवन साथी दिलाता है।
यह भी पढ़े:-मेहनत करने के बाद भी नहीं दूर होती पैसों की कमी तो इन उपाय से हो जायेंगे मालामाल