10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का निधन, काशी की ठंडाई से था बेहद प्यार

दिल में बसता था बनारस, पूर्व सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल के थे बेहद करीबी
2 min read
Google source verification
Atal Bihari Vajpayee

Atal Bihari Vajpayee

वाराणसी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 94 साल की आयु में निधन हो गया। एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को बनारस की ठंडाई बेहद पसंद थी। बनारस कई बार आ चुके थे। एम्स में जीवन व मौत से संघर्ष कर रहे पूर्व पीएम के लिए बनारस में विशेष प्रार्थना की जा रही है। पीएम बनने के बाद भी बनारस आये थे




पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को बनारस की ठंडाईसे बेहर प्यार था बनारस शहर की जीवंता उन्हें बेहद पसंद थी। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व लोकतंत्र सेनानी सुभाष गुप्ता का काफी समय पूर्व पीएम के साथ गुजरा था। उन्होंने बताया कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के अजातशत्रु थे। एक आम कार्यकर्ता का दर्द भी पढ़ सकते थे। पुरानी बात को याद करते हुए कहते हैं कि एक बार गुलाबबाग में पूर्व पीएम आये थे। उस समय सुभाष गुप्ता महामंत्री थे। सुरक्षाकर्मियों ने उनके वाहन को रोक दिया था। इससे नाराज होकर वह वाहन को छोड़ कर ही कार्यालय पहुंचे थे। सुभाष गुप्ता जी ने बताया कि वह काफी नाराज होकर बैठे थे और अटल बिहारी वाजपेयी से उन्हें बहुत ध्यान से देख रहे थे। रात में अध्यक्ष के आवास पर भोजन का कार्यक्रम था। वहां भी सुभाष गुप्ता जी गये थे लेकिन शांत होकर पीछे ही बैठे थे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी उनके पास गये और कहा कि अभी तक नाराज हो। सार्वजनिक जीवन में हर्ष व दु:ख आता रहता है उसे वही छोड़ देना चाहिए। वरिष्ठ बीजेपी नेता सुभाष गुप्ता जी ने बताया कि मैने अपनी व्यथा उन्हें नहीं बतायी थी लेकिन वह देख कर समझ गये थे। अटल बिहारी वाजपेयी की यह खासियत उन्हें और से अलग कर देती थी वह अपने सहयोगी, कार्यकर्ता सभी के मन को पढ़ सकते थे।

बनारस की ठंडाई बे से था बेहद प्यार
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को बनारस की ठंडाई बे बेहद पसंद थी। सुभाष गुप्ता जी बताते हैं कि जब भी पूर्व पीएम बनारस आते थे तो ठंडाई पीने की इच्छा जरूर जताते थे। बनारस प्रवास के दौरान पूर्व पीएम सादा भोजन ही करते थे। जनसंघ के समय तो आम कार्यकर्ता के आवास पर ही रुक जाते थे और कम नमक वाली खिचड़ी, मूंग की दाल आदि बहुत पसंद थी।

पूर्व सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल थे बेहद करीबी
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के बनारस से तीन बार सांसद रहे स्वर्गीय शंकर प्रसाद जायसवाल बेहद खास थे। पूर्व सांसद के आवास पर कई बार अटल बिहारी वाजपेयी रुके थे। वर्तमान समय में पूर्व सांसद की बहू श्रीमती मृदुला जायसवाल ही बनारस शहर की मेयर हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग