कांवड़ मार्ग पर पेट्रोलिंग हो रही है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है। महिला कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए महिला पुलिस तैनात है। सुरक्षा के मद्देनज़र ड्रोन से निगरानी की जा रही है। महादेव के आंगन में भक्तों के लिए चिकित्सा केंद्र, खोया पाया केंद्र, गुड़, पानी, ओआरएस की सुविधा एवं व्यवस्था है। मैदागिन और गोदौलिया से मंदिर तक नो व्हीकल जोन है। यहां से वृद्धों और दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क गोल्फ कार्ट की सुविधा है । कांवड़ मार्ग पर सुचारू रूप से शिविरों का संचालन हो रहा है।