28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस होगा देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट, जहां से डिजिटल यात्रा की मिलेगी सुविधा

केन्द्र सरकार ने शुरू की तैयारी, यात्रियों को होगा बड़ा आराम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 26 Aug 2018, 7:49 PM IST

Babatpur Airport

Babatpur Airport

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को बड़ी सौगात मिल गयी है। बाबतपुर हवाई अड्डा देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट होने जा रहा है जहां पर डिजिटल हवाई यात्रा की सुविधा मिलने वाली है। यात्रियों को नयी सुविधा के लिए अगले साल का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़े:-पुलिसकर्मियों को याद आने लगी बहन, जब सीओ ने खुद बांधी राखी

पीएम नरेन्द्र मोदी का सदसंदीय क्षेत्र होने के चलते बनारस को कई सौगात मिल चुकी है। बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए बनारस का विकास महत्वपूर्ण स्थान रखता है। बनारस के ही रण से संसदीय चुनाव लड़ा जाना है ऐसे में पीएम नरेन्द्र मोदी नहीं चाहते हैं कि विकास की दौड़ मेें बनारस पिछड़ जाये। इसी क्रम में बाबतपुर हवाई अड्डे को पेपरलेस करने की तैयारी शुरू हो गयी है। नयी सुविधा शुरू हो जाने से यात्रियों को लाइन में लग कर टिकट जांच नहीं करानी होगी। साथ ही दस्तावेज आदि की जांच के लिए समय खर्च नहीं होगा।
यह भी पढ़े:-सपा के इस बड़े नेता के सहारे अखिलेश यादव को झटका दे सकती है बीजेपी

बनारस एयरपोर्ट पर सबसे पहले शुरू होगी यह सुविधा
बनारस एयरपोर्ट पर सबसे पहले नयी सुविधा शुरू होगी। इसके बाद पायलट प्रोजेक्ट के तहइत कोलकाता, विजयवाड़ा और पुणे में नयी सुविधा मिलेगी। नये सिस्टम में आधार की मुख्य भूमिका होगी। नयी सुविधा के तहत एयरपोर्ट पर खास तरह की स्कैनर लगाये जायेंगे। एयरपोर्ट से फ्लाइट के लिए रवाना होने वाले लोगों की पहचान स्कैनर से होगी। स्कैनर ही यात्री से जुड़े सारे डाटा को जांचेंगे। स्कैनर से एनओसी मिल जाने के बाद बिना कोई कागज दिखाये आप यात्रा कर सकते हैं। नये प्रोजेक्ट को शुरू होने में थोड़ा समय लगेगा। माना जा रहा है कि नये प्रोजेक्ट के लिए सरकार ड्राफ्ट लायेगी और सभी की सहमति मिल जाने के बाद ही नया सिस्टम लागू होगा।
यह भी पढ़े:-कक्षा में नहीं मिले अध्यापक तो वीसी ने खुद छात्रों को पढाया