22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / नहीं हटाया है अतिक्रमण तो बचना होगा मुश्किल, 9 से 31 तक फिर चलेगा अभियान

नहीं हटाया है अतिक्रमण तो बचना होगा मुश्किल, 9 से 31 तक फिर चलेगा अभियान

प्रथम चरण के अभियान में अधिक नहीं मिली थी सफलता, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Jan 2018, 1:36 PM IST

SP Traffic Suresh Chandra Rawat

SP Traffic Suresh Chandra Rawat

वाराणसी. शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एक बार फिर से अभियान चलाने की तैयारी हो गयी है। 9 से 31 जनवरी तक शहर के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाने के लिए टीम का गठन हो चुका है, जिन लोगों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है उनके पास अंतिम मौका है इसके बाद निर्धारित तिथि से जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया जायेगा। प्रथम चरण के अभियान को लेकर क्षेत्रवार ही सफलता मिल पायी है अब देखना है कि द्वितीय चरण में कितने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाता है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव पर आरोप लगाने वाली बीजेपी भी कर रही वही काम , हो चुका खुलासा


एसपी ट्रैफिक सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि अतिक्रमण के चलते सड़क जाम की समस्या बेहद गंभीर हो गयी है। सड़कों से अतिक्रमण हटा दिया जायेगा तो सड़क जाम की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जायेगा। द्वितीय चरण का अभियान 9 से आरंभ होकर 31 जनवरी तक चलाया जायेगा। अभियान के लिए संयुक्त टीम बनायी गयी है। टीम में यातायाता विभाग के साथ स्थानीय पुलिस, संबंधित क्षेत्राधिकारी व अपर नगर मजिस्ट्रेट, नगर निगम के अधिकारी के साथ सड़क से जुड़े विभाग के लोग भी शामिल जायेंगे। अभियान का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी व बीरेन्द्र पांडेय व एसपी सिटी दिनेश सिंह करेंगे। एसपी ट्रैफिक ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने भी सड़क पर अतिक्रमण किया है वह स्वंय से अतिक्रमण हटा ले, नहीं तो अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-दाऊद के साथ जुड़ा मुख्तार व राजा भैया एवं बृजेश सिंह का कनेक्शन, कोर्ट तक पहुंचा मामला

जाने किस तिथि को कहां पर चलेगा अतिक्रमण हटाओं अभियान
9 जनवरी:-अर्दली बाजार से भोजुबीर चौराहा, दुग्ध सट्टी व भोजूबीर से तहसील चौराहा, गिलट बाजार, पूर्वांचल स्वीट हाउस से मीरापुर बसही।
10 जनवरी:-कचहरी से डा.भीमराव अम्बेडकर पार्क चौराहा, जालांस व महावीर मंदिर से होकर अर्दली बाजार
11 जनवरी:- वरूणापुल आशियाना से नदेसर तक मोटर मैकेनिकों द्वारा रोड पर अतिक्रमण करके वाहनों की मरम्मत की जाती है जिसे हटाया जायेगा। इसके अतिरिक्त मिंट हाऊस चौराहा से इंडिया होटल जाने वाले मार्ग को फल दुकानदरों के अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा।
12 जनवरी:-नदेसर से चौकाघाट मार्ग (घौसाबाद) पर मोटर मैकनिकों के अतिक्रमण व चौकाघाट पुल पर सब्जी व मछली मंडी का अतिक्रमण हटाया जायेगा।
13 जनवरी:-हुकुलगंत तिराहा से पांडेयपुर रोड पर बांस की टोकरी एवं मूर्ति की दुकान लगाने वालों को हटाने के साथ पांडेयपुर से लालपुर रोड पर दोनों तरफ के अतिक्रमण को हटाया जायेगा।
16 जनवरी:-पहडिय़ा चौराहा से अकथा, पांडेयपुर चौराहा से कालीमाता मंदिर
17 जनवरी:-जगतगंज स्थित क्वींस कालेज की दीवार से सट्टी सब्जी की दुकान, चौकाघाट पानी की टंकी से चौकाघाट लकड़ी की मंडी तक अतिक्रमण हटेगा।
18 जनवरी:-मैदागिन चौराहा से चौका, बुलानाला, गौदोलिया व मैदागिर से मछदोरी तक का अतिक्रमण हटेगा।
19 जनवरी:-गोदौलिया से सोनारपुरा एवं गोदौलिया से दशाश्वमेध, रामापुरा से रेकड़ी तलाब
20 जनवरी:-गिरिजाघर चौराहा से नई सड़क, बेनियाबाग, लहुराबीर, नई सड़क से सिद्धगिरी बाग
23 जनवरी:-कैंट रोडवेज से धर्मशाला रोड
24 जनवरी:-तेलियाबाग से लहुराबीर चौराहा, मलदहिया जयसिंह चौराहा से लोहामंडी
25 जनवरी:-इंग्लिशिया लाइन से साजन चौराहा, सिगरा, रथयात्रा, महमूरगंज, आकाशवाणी तिराहा से सिगरा पेट्रोल पंप।
27 जनवरी:-कमच्छा फलमंडी तिराहा से गुरुबाग, संतरविदास गेट से बीएचयू गेट तक विभिन्न चिकित्सालयों के सामने खड़े वाहन, संत रविदास गेट से अस्सी होते हुए सोनारपुरा चौरहा तक के अतिक्रमण को हटाया जयेगा।
30 जनवरी:-रामनगर चौक व कस्बा
31 जनवरी:-मडुवाडीह थाना से लेकर महमूरगंज रेलवे क्रासिंग व मडुवाडीह चौराहा से थाना चांदपुर चौराहा से रोहनिया मार्ग के अतिक्रमण को हटाया जायेगा।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के लिए खास है नया साल, इन योजनाओं का दिखा असर तो विरोधियों को लगेगा झटका