4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
गजब ! अब पुलिस थाना में सांड को पकडऩे के लिए दी गयी तहरीर
Play video

गजब ! अब पुलिस थाना में सांड को पकडऩे के लिए दी गयी तहरीर

कई लोगों को कर चुका था जख्मी, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Jan 2018, 2:00 PM IST

वाराणसी. लक्सा थाना क्षेत्र में एक सांड के आतंक से त्रस्त लोगों ने थाना में तहरीर दे दी। लोगों का आरोप था कि एक सांड आये दिन लोगों को चोटिल कर रहा है और स्थिति इतनी भयावह हो गयी है कि जिस रास्ते से सांड निकलता है वहां से सारे लोग हट जाते हैं। पुलिस ने लोगों की तहरीर पर गंभीरता दिखाते हुए तुरंत ही नगर निगम को सारी जानकारी दी और फिर सांड को पकड़ा गया। काशी में सांड का विशेष महत्व होता है और सांड को महादेव की सवारी माना जाता है इसलिए सभी लोगों के लिए आस्था का केन्द्र भी होता है। इसके चलते आम लोग सांड को मारने से बचते हैं। पुलिस ने भी इस बात का ध्यान रखा और मशक्कत करके सांड को पकड़ा।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी ने लिया बड़ा एक्शन, 33 अभियंताओं के खिलाफ हुई कार्रवाई