
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रोजेक्ट को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के अधिकारी कितने गंभीर है इसका उदाहरण गुरुवार को शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल को देखने को मिला। केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने 13 दिसम्बर को यूपी के पहले काशी विश्वनाथ टेलीमेडिसिन सेंटर का उद्घाटन किया था और कहा था कि प्रत्येक दिन सुबह 9 से शाम चार बजे तक खुला रहेगा। अनुप्रिया पटेल ने मीडिया से चिकित्सकों की सूची तक बांटी थी और उद्घाटन के दूसरे दिन ही दोपहर में सेंटर बंद हो गया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी की बनारस को बड़ी सौगात, काशी विश्वनाथ टेलीमेडिसिन सेंटर का हुआ उद्घाटन
केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने उद्घाटन के समय कहा था कि पीएम मोदी के इच्छा के अनुसार ही सभी लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में सरकार जुटी है इसी क्रम में यूपी का पहला टेलीमेडिसिन सेंटर खोला गया है जहां पर बीएचयू के विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श मिलेगा। अनुप्रिया पटेल ने सेंटर का उद्घाटन तो कर दिया है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि काशी के अधिकारियों की कार्यशैली बदलना कितना कठिन है।
यह भी पढ़े:-गुजरात चुनाव को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान
दोपहर में ही लटक गया ताला, अधिकारियों ने दिये यह बयान
जिस सेंटर को सुबह ९ से दोपहर चार बजे तक रविवार को छोड़ कर खुलाना था वह सेंटर दोपहर एक बजे ही बंद हो गया था। यहां पर कुछ कर्मचारी लगाये गये थे जो भी गायब थे। मंडलीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.बीएन श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ देर के लिए सेंटर खोला गया था अभी मरीजों का सारा ब्यौरा आयेगा और फिर चिकित्सक से परामर्श का समय मिलेगा। इसके बाद सेंटर का नियमित संचालन होने लगेगा। सीएमओ डा.वीबी सिंह का कहना है कि मैं खुद ही मंडलीय अस्पताल गया था और वहां जाकर टेलीमेडिसिन सेंटर को खुलवाया था इसके बाद की जानकारी मुझे नहीं है। बीएचयू सर सुदरलाल अस्पताल के डा.ओपी उपाध्याय ने बताया कि टेलीमेडिसिन सेंटर की सुविधा के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी जा रही है इसके अधिक की जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़े:-अवैध खनन पर हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई, दो जिलाधिकारी को किया निलंबित