वाराणसी. बाराबंकी में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद आबकारी विभाग व जिला पुलिस की नीद खुल गयी है। बुधवार को आबकारी व पुलिस विभाग ने बड़ागांव थाना क्षेत्र में कई जगहों पर अभियान चला कर अवैध शराब बनाने वाली तीन दर्जन भट्ठी को तोड़ा गया है जबकि 20 क्विंटल लहन भी नष्ट की गयी है। मौके से 100 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मौके से कुछ लोगों के हिरासत में लेने व कुछ के फरार होने की जानकारी सामने आयी है। आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण ने कहा कि बड़ागांव क्षेत्र में सबसे अधिक अवैध शराब बनायी जाती है हम लोग नियमित कार्रवाई करते हैं और जिम्मेदार लोगों पर मुकदमे भी होते हैं लेकिन वह अवैध शराब बनाना बंद नहीं कर रहे हैं इस पर पकड़े गये लोगों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-GRP को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों का गबन कर फरार चल रहे 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार