कैंट जीआरपी प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि 20 नवम्बर 2017को ही लल्ला को पकड़ा गया था लेकिन वह कैंट स्टेशन पर मुम्बई पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हुआ था, जिसका मुकदमा कैंट जीआरपी में दर्ज है। अशोक कुमार दुबे ने बताया कि काफी सयम से ज्योति प्रसाद ङ्क्षबद की तलाश थी। मुखबिरों का जाल बिछाया गया था। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भदोही रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं। जीआरपी मुखबिर के साथ साथ मौके पर पहुंची। मुखबिर से इशारा से बताया कि प्लेटफार्म नम्बर पर एक पर लल्ला मौजूद है। इसके बाद जीआरपी ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ज्योति प्रसाद ङ्क्षबद उर्फ लल्ला निवासी थाना चौरी जिला भदोही है। आरोप के पास से 2200 रुपये नगद, 6 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल भी बरामद हुआ है।
यह भी पढ़े:-रेप के आरोप में फंसे घोसी सांसद ने कोर्ट में नहीं किया सरेंडर, अब एक जून तक का मिला मौका