महिलाओं ने बताया कि मंगलवार को मां काली का दर्शन करने हम लोग आते हैं। इस दिन ग्रहण लग रहा है। इसके चलते शाम को चार बजे ही मंदिर का कपाट बंद हो गया है। इसके बाद हम लोग मंदिर में बैठ कर भजन-कीर्तन कर रहे है। भजन के माध्यम से माता रानी, भगवान शिव, साई बाबा, प्रभु हनुमान, भगवान शंकर की पूजा कर रहे हैं। हम लोगों का मानना है कि पूजा करने से भगवान के उपर आया हुआ संकट कम हो जायेगा। भगवान खुद ही हम लोगों का उद्धार करते हैं।
यह भी पढ़े:-प्रदेश अध्यक्ष बनते ही स्वतंत्र देव सिंह ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसे जीतेंगे यूपी चुनाव 2022